Samachar Nama
×

‘बंटवारा 1947’ पर भारी पड़ी ‘आवारापन 2’, दूसरे दिन कमाए 33.75 करोड़; वीडियो में जब इमरान ने दिया तीसरे पार्ट का हिंट

‘बंटवारा 1947’ पर भारी पड़ी ‘आवारापन 2’, दूसरे दिन कमाए 33.75 करोड़; वीडियो में जब इमरान ने दिया तीसरे पार्ट का हिंट

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों फिल्में शुक्रवार यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। हालांकि, कमाई के मामले में ‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ दिया है।

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 13.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 19.25 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 26.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सरे दिन 33.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 55.75 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 72.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘आवारापन 2’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार

‘आवारापन 2’ को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। फिल्म के कलेक्शन ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में भी इसे दर्शकों का अच्छा सपोर्ट मिल सकता है।वहीं, ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल की मौजूदगी के बावजूद फिल्म की कमाई फिलहाल ‘आवारापन 2’ से काफी पीछे है। दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला अब वीकेंड कलेक्शन के लिहाज से भी दिलचस्प हो गया है।

इमरान हाशमी ने दिया ‘आवारापन 3’ का हिंट

‘आवारापन 2’ के शानदार प्रदर्शन के बीच इमरान हाशमी ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी बड़ा हिंट दे दिया है। शुक्रवार को इमरान एक थिएटर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दर्शकों से फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए धन्यवाद दिया।इमरान ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों की वजह से संभव हुई है। उन्होंने ‘आवारापन’ को फैन्स की फिल्म बताते हुए कहा कि करीब 19 साल में शिवम और ‘आवारापन’ को दर्शकों से जो प्यार मिला है, वह इसे खास बनाता है।

उन्होंने आगे कहा कि इसी प्यार की वजह से टीम वापस आई और इस जर्नी को और रोमांचक बनाया गया। ‘आवारापन 2’ में पहले से ज्यादा एक्शन और इमोशंस जोड़े गए हैं।इमरान ने दर्शकों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूरी फिल्म पसंद आएगी। इसके साथ ही उन्होंने ‘आवारापन 3’ को लेकर भी उत्सुकता बढ़ा दी। उन्होंने संकेत दिया कि अगर सब छ उम्मीद के मुताबिक रहा तो ‘आवारापन’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट भी जल्द दर्शकों के बीच आ सकता है।

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के बीच मुकाबला जारी है। दूसरे दिन के आंकड़ों में इमरान हाशमी की फिल्म ने स्पष्ट बढ़त बना ली है। अब देखना होगा कि रविवार और आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों की कमाई किस दिशा में जाती है।

Share this story

Tags