Samachar Nama
×

बेबी शॉवर पार्टी में पत्नी के साथ Liplock करते नज़र आये Vikrant Messi, यहाँ देखिये सेलिब्रेशन की वायरल तस्वीरें 

बेबी शॉवर पार्टी में पत्नी के साथ Liplock करते नज़र आये Vikrant Messi, यहाँ देखिये सेलिब्रेशन की वायरल तस्वीरें 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए बेहद उत्साहित हैं। शीतल फिलहाल अपने मदरहुड टाइम को एन्जॉय कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही 24 सितंबर को इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प क्रिएटिव पोस्ट शेयर कर आधिकारिक घोषणा की थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कल यानी 12 दिसंबर 2023 को विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर ने बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की और इस बेबी शॉवर पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

.
12 दिसंबर को विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेबी शॉवर पार्टी की झलकियां पोस्ट कीं। बेबी शॉवर पार्टी की थीम जुगल थी। पार्टी में विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर के परिवार वाले भी खूब मस्ती करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में विक्रांत और शीतल भी अपने माता-पिता के साथ फोटो क्लिक करवाते नजर आए। इस तस्वीर में विक्रांत अपनी पत्नी का बेबी बंप नापते नजर आ रहे हैं।

..
बेबी शॉवर में शीतल ठाकुर हरे रंग की लॉन्ग ड्रेस पहने नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को खुले बालों और न्यूड मेकअप से पूरा किया। सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए शीतल ने कैप्शन में लिखा, 'बेबी शॉवर पार्टी की कुछ खास तस्वीरें, मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा समय।' बेबी शॉवर पार्टी के दौरान कपल ने केक भी काटा. बेबी शॉवर के मौके पर ये कपल लिप-लॉक करता भी नजर आया। दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस बीच, विक्रांत को हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' में देखा गया था। विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'बाबा ऐसो वर ढूंढो', 'कबूल है', 'ये है आशिकी' और 'गुमराह' जैसे टीवी शोज में काम किया है। आदित्य निंबालकर की 'सेक्टर 36', तापसी पन्नू की 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और देवांग भावसार की 'ब्लैकआउट' में नजर आएंगे।

Share this story

Tags