Samachar Nama
×

भारतीय रंग में रेंज Priyanka Chopra के सास-ससुर, फिर एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा कि इन्टरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा वीडियो 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा भारत में हैं। प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने पहुंची हैं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास और उनके ससुराल वाले भी हैं। प्रियंका के भाई की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में पीसी का एक वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का अपने ससुराल वालों के साथ व्यवहार देखकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है।

.
चर्चा में रहा प्रियंका का लुक
भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में अपने लुक को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में रहीं। इस दौरान प्रियंका ने कलरफुल एम्ब्रॉयडरी वाला स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। इस ड्रेस में प्रियंका बिल्कुल बार्बी डॉल जैसी लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने गले में खूबसूरत नेकपीस भी पहना हुआ था एक्ट्रेस ने भी उन्हें निराश नहीं किया और जमकर पोज दिए। उनके साथ-साथ पति निक जोनस के माता-पिता भी पूरी शादी के दौरान चर्चा में रहे।


सास की साड़ी का पल्लू ठीक करती दिखीं
दरअसल, प्रियंका के साथ उनकी सास और ससुर भी पोज देने के लिए स्टेज पर पहुंचे। प्रियंका की सास डेनिस जोनस ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी, वहीं उनके ससुर केविन जोनस भी कुर्ता पायजामा में नजर आए। सामने आए वीडियो में प्रियंका अपनी सास की साड़ी का पल्लू ठीक करती नजर आईं। एक्ट्रेस का ये अंदाज फैन्स को खूब पसंद आया। हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है।

Share this story

Tags