Samachar Nama
×

भाई की हल्दी सेरेमनी में Priyanka Chopra ने किया जोरदार डांस, 'चल छैया छैया' पर ऐसी मटकाई कमर वीडियो देख फैंस भी हार बैठे दिल 

भाई की हल्दी सेरेमनी में Priyanka Chopra ने किया जोरदार डांस, 'चल छैया छैया' पर ऐसी मटकाई कमर वीडियो देख फैंस भी हार बैठे दिल 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का हुनर ​​दिखा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई की शादी के लिए भारत आई हुई हैं। भारत आने के बाद प्रियंका चोपड़ा की एक के बाद एक फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी भी अपने मामा सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने पहुंची हैं। अब इन सबके बाद प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की हल्दी सेरेमनी से एक वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ नजर आईं। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो में क्या खास है।

.
डांस करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंची हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की बेटी और सास भी उनके साथ नजर आईं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की हल्दी सेरेमनी में शामिल होने अपनी सास के साथ पहुंची थीं। अब इस हल्दी सेरेमनी से प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा 'माही वे' और 'चल छैया छैया' पर डांस करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


यहां देखें प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो
इस वीडियो के साथ ही प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म SSMB 29 को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस डांस वीडियो के बारे में आपकी क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Share this story

Tags