Samachar Nama
×

Nita Ambani के साथ साले साहब की शादी का लुत्फ़ उठाते दिखे Nick Jonas, यहां देखिए Siddharth Chopra की शादी के वायरल वीडियोज

Nita Ambani के साथ साले साहब की शादी का लुत्फ़ उठाते दिखे Nick Jonas, यहां देखिए Siddharth Chopra की शादी के वायरल वीडियोज

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी हो गई है। कपल की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। इस शादी में क्या खास रहा और शादी के वीडियो क्यों वायरल हो रहे हैं? आइए जानते हैं...

सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की वरमाला
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की वरमाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जाहिर सी बात है कि कपल के लिए यह खास पल है और दोनों ने अपनी शादी की रस्में बेहद शानदार तरीके से निभाई हैं, ऐसे में यूजर्स का प्यार तो उन्हें मिलना ही है। सिद्धार्थ और नीलम की वरमाला के वीडियो पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है।

नीता अंबानी और निक जोनस
सिद्धार्थ और नीलम की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें नीता अंबानी और निक जोनस एक दूसरे के पास खड़े होकर शादी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों ताली भी बजा रहे हैं। अब बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नेशनल जीजू एक साथ नजर आएं और उन्हें लोगों का प्यार न मिले ऐसा कैसे हो सकता है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

प्रियंका और नीलम की बॉन्डिंग
पहले दिन से ही देखने को मिल रहा है कि पीसी अपनी भाभी पर खूब प्यार लुटा रही हैं। सोशल मीडिया पर नीलम की एंट्री का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी भाभी का दुपट्टा संभालने में उनकी मदद कर रही हैं। इतना ही नहीं, जब नीलम स्टेज पर चढ़ रही होती हैं, तब भी प्रियंका भाभी का लहंगा संभाल रही होती हैं। भाभी और ननद का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब प्यार बटोर रहा है।


बारात का वीडियो
सिद्धार्थ चोपड़ा की बारात का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका के अलावा सिद्धार्थ की बारात में बाकी सभी मेहमान भी जमकर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और कहा जा रहा था कि वह सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और परी अपने कजिन की शादी में पति राघव के साथ पहुंच गईं। परी ने पहुंचते ही लाइमलाइट चुरा ली और उन्हें सोशल मीडिया पर खूब प्यार भी मिल रहा है।

Share this story

Tags