Samachar Nama
×

Arjun Kapoor के बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं दिखी Malaika Arora, क्या सच में हो गया है कपल का ब्रेकअप ? जानिए सच्चाई 

Arjun Kapoor के बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं दिखी Malaika Arora, क्या सच में हो गया है कपल का ब्रेकअप ? जानिए सच्चाई 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज (26 जून 2024) अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने मंगलवार देर रात एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। जान्हवी कपूर से लेकर शनाया कपूर, मोहित मारवाह, संजय कपूर और महीप कपूर जैसी हस्तियां एक्टर के घर के बाहर स्पॉट की गईं। हालांकि, अर्जुन कपूर की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं। अर्जुन कपूर की पार्टी में मलाइका अरोड़ा की गैरमौजूदगी को फैन्स अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं।

पार्टी से गायब थीं मलाइका अरोड़ा
सोशल मीडिया पर किसी का कहना है कि अर्जुन कपूर की इस पार्टी में ज्यादातर परिवार के सदस्य मौजूद थे और संभावना है कि एक्टर ने बुधवार को मलाइका के साथ कहीं और प्राइवेट टाइम बिताने का इंतजाम किया हो। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी किया लेकिन अभी तक शादी करने का फैसला नहीं किया है। पिछले कुछ समय में अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की कई खबरें आई थीं।

,
हाल ही में ब्रेकअप की खबरें आई थीं
हालांकि, न तो अर्जुन और न ही मलाइका ने कभी इन खबरों की पुष्टि की है। अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी की बात करें तो इस इवेंट में वरुण धवन, नताशा दलाल और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे भी शामिल हुए थे। पिछले महीने भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। अब इस पार्टी में मलाइका का न होना भी ब्रेकअप की खबरों को बल दे रहा है।

,
अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की 2 फिल्में इस समय रिलीज के लिए लाइन में हैं। एक तरफ जहां वह फिल्म 'मेरी पत्नी का रीमेक' में दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे, वहीं दूसरी तरफ वह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में भी एंट्री करने जा रहे हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर को डेंजर लंका का रोल मिला है। फिल्म का टीजर अभी रिलीज नहीं हुआ है।

Share this story

Tags