Samachar Nama
×

Anushka Ranjan की मेहंदी सेरेमनी में खूब मस्ती कर रही Alia Bhatt, Vaani Kapoor और Crystle D'souza

Vaani Kapoor

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का रंजन की शादी होने वाली हैं, जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का रंजन की शादी आज यानी 20 नवंबर को होने वाली है। पिछले काफी समय से अनुष्का रंजन की शादी की वेडिंग फेस्टिविटी शुरू हो चुकी है। बीते दिनों अनुष्का रंजन ने बैचलर पार्टी अपने दोस्तों के साथ की थी। अब 19 नवंबर को अनुष्का रंजन की मेहंदी सेरेमनी काफी धूमधाम की गई थी। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

anushka ranjan

अनुष्का रंजन की मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने शिरकत कर पार्टी में चार चांद लगाए। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी दोस्त अनुष्का रंजन की मेहंदी सेरेमनी में पहुंची। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का रंजन की शादी आज यानी 20 नवंबर को होने वाली हैं।

anushka ranjan

अनुष्का रंजन की मेहंदी सेरेमनी में आलिया भट्ट, क्रिस्टल डिसूजा और वाणी कपूर जैसी अभिनेत्रियां शामिल हुई है। अनुष्का रंजन ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के दौरान दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की और पोस्ट भी दिए हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि, अनुष्का रंजन आलिया भट्ट के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

anushka ranjan

अनुष्का रंजन की मेहंदी सेरेमनी में बेल बाटम एक्ट्रेस वाणी कपूर भी नजर आई, इस दौरान अनुष्का रंजन की खास दोस्त और अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने भी जमकर मस्ती की है। सोशल मीडिया पर अनुष्का रंजन की मेहंदी सेरेमनी  और वेडिंग फेस्टिविटीज की कई तस्वीरें लगातार सुर्खियों में बनी है।

anushka ranjan

Share this story