Samachar Nama
×

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Tanushree Dutta का वीडियो, एकदम बदली नजर आई अभिनेत्री

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि, फिल्म आशिक बनाया आपने में हॉट सीन देने के बाद तनुश्री दत्ता फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई। उन्हें काफी समय तक इस स्क्रीन पर नहीं देखा गया। वो सिर्फ कुछ दिनों पहले मीटू अभिनय की वजह से चर्चा में नजर आई थी। हाल ही में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को लंबे समय बाद एक इवेंट में देखा गया। इस दौरान अभिनेत्री का लुक देखकर कई लोग हैरान हो गए। कई लोग अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के लुक को देखने के बाद उनकी बॉडी शेविंग शुरू कर दी।

वो इसलिए क्योंकि तनुश्री दत्ता का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है। अभिनेत्री को इस लुक में पहचान पाना उनके चाहने वालों के लिए काफी हैरान करने वाला है। आपको बता दें कि अभिनेत्री इस दौरान काफी ज्यादा बदली बदली नजर आ रही है। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता यहां ब्लैक कलर कि सिमरी साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही थी। उन्होंने नेक लाइन ब्लाउज के साथ पेयर किया था। इतने दिन बाद तनुश्री दत्ता को देखने के बाद भी लोग उनको ट्रोल करने से बाज नहीं आए। एक ने लिखा कि, क्या थे और क्या हो गए। एक यूजर ने लिखा कि, आप इतनी शांत क्यों है। जबकि अगले ने लिखा कि, आपको वजन कम करने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर उनका तस्वीर और वीडियो सामने आते ही वायरल हो रही है।

Share this story