विदेशी दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करती नजर आई Priyanka Chopra, पति Nick Jonas पर लुटाया प्यार
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रही है। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह अपने विदेशी दोस्त की शादी में शामिल हुई है। इस दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अलग अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि वो अपने दोस्ती की शादी में पहुंची है।
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के साथ अलग अलग अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे है। वहीं कई जगह पर दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा हॉट रेड गाउन पहना है, जिसमे वह काफी बोल्ड और खूबसूरत लग रही है। जबकि सिंगर और रैपर निक जोनास सूट बूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।
इस दौरान एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ कई तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोर चुकी है।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी दोस्तों के साथ खूब मस्ती मजाक करती है और उनकी हर एक तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती है। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जिसमे उनकी हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर रही हैं।