Samachar Nama
×

Bipasha Basu ने बेबी शाॅवर इवेंट में पति Karan Singh Grover के लिए कही बड़ी बात, वायरल हो रहा फनी वीडियो

bipasha

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली है। आपको बता दें कि बिपाशा बसु इन दिनों प्रेग्नेंट है। कुछ दिनों पहले ही बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी प्रेगनेंसी का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया था और अब इसी बीच बिपाशा बसु की बेबी शावर की रस्म पूरी की गई। इस दौरान मॉम टू बी बिपाशा बसु ने बेहद स्टाइलिश अंदाज में एंट्री मारी है। अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने बेबी शावर में काफ्तान स्टाइल में एक बेहद स्टाइलिश गाउन पहना था। जिसमे बिपाशा बसु काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।

bipasha

अभिनेत्री के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखी जा सकती है। जिसमे वो खूबसूरत लग रही थी। आपको बता दें कि, इस बेबी शावर में बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ धमाकेदार एंट्री की थी। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अभिनेत्री बिपाशा बासु के बेबी शावर की तस्वीरें सामने आते ही सुर्खियों में है।

जिसमें आप देख सकते हैं कि वह केक काटते हुए अपना बेबी शावर इवेंट को सेलिब्रेट कर रही है। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमे बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनने के बाद वहां मौजूद मीडिया पर्सन हंसने लगे। मीडिया से तस्वीरें क्लिक करवाते समय बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के लिए कहती है ये पापा बनने वाले है लेकिन ये खुद बेबी है। इस पर करण का रिएक्शन देखने वाला होता है।

bipasha

आपको बता दें कि इससे पहले बिपाशा बसु की मां ने उनके लिए बेबी शावर का आयोजन किया था। जिसमे उन्होंने पूरे बंगाली रीति रिवाज से बेबी शावर की रस्मों को पूरा किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद साल 2016 में शादी की थी और अब साल 2022 में यह का बल जल्द ही माता पिता बनने वाले है।

Bipasha Basu

Share this story

Tags