Samachar Nama
×

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की फिल्म Brahmastra को लेकर आई बड़ी खबर, Karan Johar ने किया खुलासा

ranbir

मनोरंजन न्यूज डेस्क।  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि, उनकी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र को सोशल मीडिया पर बायकाॅट ट्रेंड का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने फिल्म ब्रह्मास्त्र को बहिष्कार करने की मांग की है। हालांकि अब अभिनेता रणबीर कपूर भी अपनी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

ranbir

इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है। हाल ही में करण जौहर ने बताया कि, चेन्नई के बाद अब किस शहर में इस फिल्म का रिलीज से पहले शानदार इवेंट होने जा रहा है। करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमे उन्होंने बताया कि, ब्रह्मास्त्र का शानदार इवेंट होने जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया कि, फिल्म की रिलीज से पहले सबसे बड़ा इवेंट हैदराबाद में होने जा रहा है।

ranbir

यह कैसा होगा और कौन कौन इस इवेंट में शामिल होगा। इसकी जानकारी आज यानी शनिवार को सामने आएगी। आपको बता दें कि अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में बीते दिनों चेन्नई पहुंचे थे।

dssfdsf

अगर बात करें फिल्म ब्रह्मास्त्र की तो इसमे आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र इसी 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया गया है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन तले किया गया है।

ranbir

Share this story