मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। आपको बता दें कि, कुछ समय पहले ही अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रेगनेंसी का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया था। इसके बाद से वह लगातार अपनी बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट को टाइम्स हंड्रेड अवार्ड से नवाजा गया है। जिसकी खुशी उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ शेयर की हैं।
अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं। इस दौरान काफी खुश दिख रही है। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। अभिनेत्री आलिया भट्ट की इन तस्वीरों को देखने के बाद ना सिर्फ उनके चाहने वाले बल्कि बॉलीवुड कलाकार भी उनकी तस्वीर पर कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं।
आलिया भट्ट को टाइम हंड्रेड अवार्ड मिला है, उनको यह अवार्ड सिनेमा में आउटस्टैंडिंग काम करने के लिए दिया गया है। अभिनेत्री की यह तस्वीरें सामने आते सुर्खियों में है, जिसमे आप देख सकते हैं कि, वो डार्क ब्राउन कलर की शिमरी ड्रेस में काफी हॉट और बोल्ड नजर आ रही है।
इस दौरान आलिया भट्ट के चेहरे की प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ देखने को मिले रही हैं। दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट अपना बेबी बंप दिखाती करती नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट की तस्वीर पर उनकी मां ने भी कमेंट कर बधाई दी और तस्वीर की तारीफ की है। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने दोनों को बधाई दी है।