पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत के बाद बदहवास हालात में दिखे पराग त्यागी, इमोशनल पोस्ट में बोले- एक ऐसी आत्मा...

टीवी और फिल्मों की दुनिया में कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर खूबसूरत शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 27 जून को कार्डियक अरेस्ट के कारण शेफाली का निधन हो गया। इस खबर ने उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों को झकझोर कर रख दिया। यहां तक कि उनका परिवार भी उनके जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। एक्ट्रेस के बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी बीच एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी ने उनके निधन के 5 दिन बाद एक इमोशनल नोट शेयर किया है। अपने लंबे पोस्ट के साथ उन्होंने शेफाली जरीवाला की एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें न सिर्फ भावभीनी श्रद्धांजलि दी है, बल्कि उनके निस्वार्थ भाव और हमेशा दूसरों को पहले रखने का जिक्र भी किया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
शेफाली के लिए एक भावुक पोस्ट
शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने अपनी भावुक पोस्ट में लिखा, 'शेफाली, मेरी परी - জামামার রান নান ক্ত্ঞা গাগ - जो दिखने में सिर्फ खूबसूरत ही नहीं थी। वह एक ऐसी आग थी जो अनुग्रह में लिपटी हुई थी, तेज, केंद्रित और उग्र रूप से प्रेरित। एक ऐसी महिला जिसने इरादे के साथ जीवन जिया, अपने करियर, अपने दिमाग, अपने शरीर और अपनी आत्मा को शांत शक्ति और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ पोषित किया, लेकिन अपनी सभी उपाधियों और उपलब्धियों से परे, शेफाली सबसे निस्वार्थ प्रेम थी। वह हर किसी की माँ थी, हमेशा दूसरों को पहले रखती थी, अपनी उपस्थिति से आराम और गर्मजोशी प्रदान करती थी।'
पराग ने दर्द और प्यार का इजहार किया
इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, 'एक उदार बेटी। सिम्बा के लिए एक समर्पित और प्यार करने वाली पत्नी और एक अद्भुत माँ। एक सुरक्षात्मक और मार्गदर्शक बहन और चाची। एक बेहद वफादार दोस्त जो अपने प्रियजनों के साथ साहस और करुणा के साथ खड़ी रही। दुख की अराजकता में शोर और अटकलों से बह जाना आसान है, लेकिन शेफाली को उसकी रोशनी से याद किया जाना चाहिए-जिस तरह से उसने लोगों को महसूस कराया। उसने जो खुशी जगाई। जिन लोगों की जान उसने बचाई है। मैं इस सूत्र को एक साधारण प्रार्थना के साथ शुरू कर रहा हूँ: यह जगह प्यार से भर जाए। ऐसी यादों से उपचार लाएँ। ऐसी कहानियों के साथ जो उसकी आत्मा को जीवित रखें। उसे उसकी विरासत बनने दें, एक ऐसी आत्मा जो इतनी उज्ज्वल हो कि उसे कभी भुलाया न जा सके। मैं तुम्हें जीवन भर प्यार करूँगा।'
कैसे हुई मौत?
आपको बता दें, शेफाली जरीवाला की मौत के बाद कई सवाल उठे थे। बताया गया कि एक्ट्रेस अपनी मौत से पहले पूरे दिन खाली पेट रहीं। उनके घर पर पूजा थी और उन्होंने व्रत रखा था। इस बीच एक्ट्रेस ने एंटी एजिंग दवाएँ भी लीं। इसके बाद वह घबरा गईं और जमीन पर गिर गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिर पोस्टमार्टम किया गया और 28 जून को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।