मनोरंजन न्यूज डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आ रही है, कत्थक के जरिए देश और विदेश में अपनी छाप छोड़ने वाले पंडित बिरजू महाराज अब इस दुनिया में नहीं रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मशहूर कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात को निधन हो गया। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके पोते ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है।

उनकी पोती रागिनी ने बातचीत के दौरान बताया कि, पिछले करीब 1 महीने से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था। लेकिन बीती रात खाना खाने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इसके बावजूद उन्हें बचाया न जा सका। मशहूर कथक डांसर और गायक पंडित बिरजू महाराज के निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सेलेब्स ने उनको अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर करते हुए उनके निधन पर शोक जताया। सिंगर अदनान सामी ने उन्हें ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पंडित बिरजू महाराज लखनऊ घराने से ताल्लुक रखते थे। उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। उनका असली नाम पंडित बृज मोहन मिश्रा था। वो कथक नृत्य और शास्त्रीय संगीत गायक भी थे।

पंडित बिरजू महाराज के पिता और चाचा भी प्रसिद्ध नृतक हुआ करते थे। आपको बता दें कि पंडित बिरजू महाराज ने कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों की फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया। जिसमे बाजीराव मस्तानी, देवदास, डेढ़ इश्किया और उमराव जान जैसी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड को सेलेब्स को डांस की ट्रेनिंग भी दी है।


