Samachar Nama
×

पान मसाला ऐड विवाद, अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ ने FDA को भेजा जवाब, वीडियो में जाने शाहरुख खान की चुप्पी बरकरार; सरोगेट प्रमोशन पर सवाल

पान मसाला ऐड विवाद, अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ ने FDA को भेजा जवाब, वीडियो में जाने शाहरुख खान की चुप्पी बरकरार; सरोगेट प्रमोशन पर सवाल

पान मसाला विज्ञापन से जुड़े मामले में बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे महाराष्ट्र FDA के रडार पर हैं। अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के नोटिस का जवाब भेज दिया है। वहीं शाहरुख खान की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। FDA अब उनके जवाब का इंतजार कर रहा है।

तीनों एक्टर्स को जारी हुआ था नोटिस

महाराष्ट्र FDA ने 11 अगस्त को शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘च्युइंग इलायची’ ब्रांड का विज्ञापन करने के मामले में नोटिस जारी किया था। बाद में 14 अगस्त को जारी नोटिस में तीनों से 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया था।रेगुलेटर ने चेतावनी दी थी कि तय समय में जवाब नहीं मिलने पर संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

अजय और टाइगर का जवाब मिला

‘CNN-News18’ की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र FDA को अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के जवाब मिल चुके हैं। दोनों एक्टर्स ने नोटिस के जवाब में अपना पक्ष रखा है।वहीं शाहरुख खान की ओर से अभी तक कोई जवाब FDA को नहीं मिला है। रेगुलेटर फिलहाल उनके रिप्लाई का इंतजार कर रहा है।

‘च्युइंग इलायची’ के बहाने पान मसाला प्रमोशन?

महाराष्ट्र FDA ने इस विज्ञापन को लेकर एक अहम सवाल उठाया है। रेगुलेटर यह जांच कर रहा है कि कहीं ‘च्युइंग इलायची’ का विज्ञापन विमल पान मसाला के सरोगेट प्रमोशन के तौर पर तो इस्तेमाल नहीं हो रहा।FDA का तर्क है कि भले ही विज्ञापन में प्रोडक्ट के तौर पर इलायची दिखाई जाती हो, लेकिन उसकी ब्रांडिंग पान मसाला ब्रांड से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ सकती है।

महाराष्ट्र में पान मसाला के प्रमोशन पर रोक

महाराष्ट्र में पान मसाला के प्रमोशन को लेकर नियम सख्त हैं। इसी वजह से FDA ने विज्ञापन की ब्रांडिंग और उसके संभावित अप्रत्यक्ष प्रचार को लेकर सवाल उठाया है।अब मामले में शाहरुख खान का जवाब अहम माना जा रहा है। तीनों एक्टर्स के जवाबों और विज्ञापन की ब्रांडिंग की समीक्षा के बाद FDA आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला कर सकता है।फिलहाल अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ जवाब दे चुके हैं, जबकि शाहरुख खान की ओर से जवाब का इंतजार है।

Share this story

Tags