Samachar Nama
×

पाकिस्तानी कलाकारों पर रोक है तो सीरीज को परमिशन कैसे मिली? गजेंद्र चौहान ने उठाया सवाल

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता और पूर्व एफटीआईआई चेयरमैन गजेंद्र चौहान ने नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर बैन लगाने की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता का कहना है कि जब पाकिस्तानी कलाकारों पर रोक है तो सीरीज को परमिशन कैसे मिली?

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता और पूर्व एफटीआईआई चेयरमैन गजेंद्र चौहान ने नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर बैन लगाने की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता का कहना है कि जब पाकिस्तानी कलाकारों पर रोक है तो सीरीज को परमिशन कैसे मिली?

आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेता ने उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, जिन्होंने भारत में पाकिस्तानी कंटेंट को दिखाने की मंजूरी दी थी।

उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान में अगर पाकिस्तानी सब्जेक्ट उठाकर उनकी फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों या किसी भी विषय को टेलीकास्ट किया जाता है या स्क्रीनिंग की जाती है, तो यह वैसे भी आपत्तिजनक है और जिन अधिकारियों ने इसे चलाने की मंजूरी दी है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि पाकिस्तानी सीरीज चलाने की परमिशन उन्हें कैसे मिल गई?"

अभिनेता ने आगे बताया, "हमारे यहां तो पाकिस्तानी कलाकारों का आना बंद है। पहले जो कलाकार आते थे, वे बी (बिजनेस) वीज़ा के तहत आते थे और यहां ई (इम्प्लॉयमेंट) वीज़ा के तहत काम करते थे। यह भी आपत्तिजनक था, जिस पर सरकार ने एक्शन लिया और वह स्कीम अच्छे से काम कर गई। साथ ही, पाकिस्तानी एक्टर्स का यहां आना बंद हो गया।"

अभिनेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि इन सबके बावजूद दिल्ली में पाकिस्तानी सीरीज की स्क्रीनिंग रखी जा रही है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में पाकिस्तानी सीरीज की स्क्रीनिंग होना बहुत ही आपत्तिजनक है और मैं इसका खंडन करता हूं। हमारी सरकार को इस पर पूरी तरह से ध्यान देना चाहिए। बेंगलुरु वालों ने इस पर रोक लगाई है, मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। क्योंकि ऐसा पूरे देश में कहीं भी नहीं होना चाहिए। हमारा देश एक है और हम अनेकता में एकता के साथ जीते हैं।"

बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में रिलीज़ रोकने की मांग की गई है। 4 दिसंबर को रिलीज़ होने से पहले ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस सीरीज की भारत में स्ट्रीमिंग तुरंत रोकने की मांग की है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story