वीकेंड पर कुंडी लगाकर नहीं परिवार क साथ देखिए फैमिली ड्रामा से भरपूर ये वेब सीरीज, और भी ज्यादा मजबूत होगी बॉन्डिंग
ओटीटी न्यूज़ डेस्क - वीकेंड पर आपके पास अपने परिवार के साथ समय बिताने का बेहतरीन मौका है। ऐसे में अगर आप घर बैठे एक साथ फुल-ऑन मसाला वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो ये 5 वेब सीरीज आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आप इसे अपने माता-पिता, भाई-बहन या बच्चों के साथ बिना किसी झिझक के देख सकते हैं। इसे देखने के बाद न सिर्फ आपके चेहरे पर बड़ी मुस्कान आएगी, बल्कि परिवार के साथ आपका मनोरंजन भी दोगुना हो जाएगा। आइए आपको इन 5 बेहतरीन फैमिली ड्रामा वेब सीरीज के बारे में बताते हैं और यह भी बताते हैं कि आप इसे कहां देख सकते हैं।
गुल्लक
अगर आप एक बार अपने परिवार के साथ इस वेब सीरीज को देखने बैठ गए, तो शर्त लगा लीजिए... आप चार सीजन देखने के बाद ही कुर्सी छोड़ेंगे। इसमें आपको वो सब मिलेगा जो आपको पल भर में आपके परिवार के किसी सदस्य से जोड़ देगा। इस वेब सीरीज में हंसी-मजाक, आम आदमी की रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियां और एक-दूसरे के लिए गहरा प्यार भी है। इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं।
पंचायत
अगर आप अपने परिवार के साथ गांव की मिट्टी से जुड़ी कहानी देखना चाहते हैं, तो नीना गुप्ता की 'पंचायत' आपके लिए बेस्ट है। गांव में प्रधान का काम, गांव की बोली और रहन-सहन का तरीका सब इसमें दिखाया गया है। इस सीरीज में गांव की प्रधान नीना गुप्ता न सिर्फ एक मां और पत्नी हैं, बल्कि इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे वह गांव की प्रधान बनकर गांव की छोटी-छोटी समस्याओं को अपने तरीके से सुलझाती हैं। इस वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
घर वापसी
अक्सर घर से दूर रहने वाले बच्चे को अपने परिवार की ज्यादा याद आती है। आज की व्यस्त जिंदगी में लोग करियर बनाने की होड़ में घर से मीलों दूर चले जाते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब उन्हें अपने परिवार की याद आने लगती है। अचानक नौकरी छूट जाना और उस वक्त मजबूती से साथ खड़ा परिवार। मन में चल रही उथल-पुथल और लगातार मन की शांति की तलाश। इसी दुविधा पर वेब सीरीज 'घर वापसी' बनाई गई है। इसमें विशाल वशिष्ठ, अनुष्का कौशिक, विभा छिब्बर और अतुल श्रीवास्तव हैं। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
ये मेरी फैमिली है
बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी माता-पिता क्या-क्या करते हैं और उनके बीच प्यार कैसे बरकरार रहता है, यह देखने के लिए आपको ये मेरी फैमिली देखनी चाहिए। एक 12 साल का बच्चा जब बड़ा होता है और कई मुश्किलों का सामना करता है, तो उसे भी इस वेब सीरीज में बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। इस सीरीज को आप अमेजन मिनी टीवी पर देख सकते हैं।
द आम आदमी फैमिली
अगर आप परिवार के साथ कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो 'द आम आदमी फैमिली' आपके लिए परफेक्ट है। एक आम आदमी परिवार कैसे छोटी-छोटी बातों से निपटता है और कैसे छोटा सा घर होने के बावजूद सभी एक-दूसरे के साथ एडजस्ट करते हैं और साथ में खुशहाल जिंदगी जीते हैं, यही 'द आम आदमी फैमिली' में दिखाया गया है। इसमें बिजेंद्र काला, लुबना, गुंजन मेहरोत्रा के अलावा कई स्टार्स हैं। इस सीरीज के अब तक 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।

