Samachar Nama
×

असली खूंखार सीरियल किलर पर बनी इन वेब सीरीज को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखने के बाद हलक से नहीं निकलेगी आवाज 

असली खूंखार सीरियल किलर पर बनी इन वेब सीरीज को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखने के बाद हलक से नहीं निकलेगी आवाज 

ओटीटी न्यूज़ डेस्क - ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रति लोगों का क्रेज काफी बढ़ गया है। लोग सिनेमाघरों में जाने के बजाय घर बैठे सीरीज और फिल्में देखना पसंद करते हैं। अगर आप सीरियल किलर पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो इस वीकेंड जबरदस्त कहानियां देख सकते हैं। इनमें से कुछ सच्ची कहानियों पर आधारित हैं। आरोपियों की घिनौनी मानसिकता और निकम्मे सिस्टम को देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. अगर आप भी अपने वीकेंड को मजेदार बनाना चाहते हैं तो आपको यह वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए।


सायनाइड मल्लिका 
यह वेब सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है। इस सीरीज में एक खूंखार महिला सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई है जो निर्दोष और परेशान महिलाओं को निशाना बनाती है और उनकी हत्या कर देती है। ये महिला पैसों के लिए मंदिर को अपना अड्डा बनाती है. इस वेब सीरीज को आप ज़ी5 पर देख सकते हैं।


पोशम पा
पोशम पा भारत की दो महिलाओं की सच्ची कहानी है जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। दोनों महिलाओं पर 13 अपहरण और 9 हत्या के मामले दर्ज हैं। इस वेब सीरीज को देखने के बाद आपका दिल हिल जाएगा। इस वेब सीरीज को आप ज़ी5 पर देख सकते हैं।


द स्टोनमैन मर्डर्स

फिल्म 'द स्टोनमैन मर्डर्स' सीरियल किलर स्टोनमैन पर आधारित है। स्टोनमैन किलर की पहचान अभी भी एक रहस्य बनी हुई है। यह भारतीय इतिहास की सबसे कुख्यात अनसुलझी हत्याओं में से एक है। साल 1989 के दौरान मुंबई में फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों की सोते समय पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस वेब सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।


मैं और चार्ल्स

रणदीप हुडा की फिल्म 'मैं और चार्ल्स' सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। चार्ल्स शोभराज को 'बिकनी किलर' के नाम से जाना जाता था। 1975 से 1976 तक उसने दक्षिण पूर्व एशिया में विभिन्न स्थानों पर लगभग 12 लोगों की हत्या कर दी। इनमें से चार्ल्स शोभराज ने दो महिलाओं की हत्या कर दी, जिनके शव फूलों वाली बिकनी पहने हुए पाए गए। इसी वजह से किलर का नाम बिकिनी किलर पड़ गया. इस वेब सीरीज को आप ज़ी5 पर देख सकते हैं।

Share this story

Tags