Valentine Week में जरूर देखे प्यार के जुनून और बदले की आग से भरी ये सीरीज, सस्पेंस देखकर घूम जाएगा दिमाग
ओटीटी न्यूज़ डेस्क - वैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो गया है। प्यार से भरे इस वीक में ओटीटी लवर्स के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज भी स्ट्रीम की गई हैं। अगर आपको क्राइम-सस्पेंस जॉनर देखना पसंद है, तो हम आपके लिए प्यार और बदले की कहानी लेकर आए हैं, जिसमें सस्पेंस का ओवरडोज है। आपकी कल्पना से परे इस सीरीज में आपको रोमांस के साथ-साथ थ्रिलर का भी पूरा तड़का मिलेगा। देर किस बात की, आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में...
सीरीज का नाम क्या है?
प्यार और बदले पर आधारित जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। इस सीरीज के 2 सीजन आ चुके हैं और दोनों ही सीजन जबरदस्त हिट रहे हैं। पहले सीजन में 25 एपिसोड हैं, जबकि दूसरे सीजन में 20 एपिसोड हैं। इस सीरीज का नाम 'गुनाह' है। 'गुनाह' का पहला सीजन जून 2024 में स्ट्रीम किया गया था। वहीं, इसका दूसरा सीजन इसी साल जनवरी 2025 में स्ट्रीम किया गया है।
'गुनाह' की कहानी क्या है?
क्राइम और सस्पेंस से भरपूर यह वेब सीरीज तारा और अभिमन्यु की कहानी है जो एक दूसरे के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने का सपना देखते हैं। दोनों की जिंदगी एकदम सही चल रही होती है लेकिन एक रात अचानक उनकी लव स्टोरी में विलेन बनकर एंट्री होती है। अभिमन्यु पर मर्डर का आरोप लगता है जिसके बाद तारा उसे जेल भिजवा देती है। जेल में अभिमन्यु को अपने खिलाफ हो रही साजिश के बारे में पता चलता है। अभिमन्यु फैसला करता है कि वह उस शख्स को माफ नहीं करेगा जिसने उसके खिलाफ साजिश रची। प्यार और बदले की कहानी में वह गुनाह कर बैठता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अभिमन्यु जेल से भाग जाता है। बाहर आने के बाद सबसे पहले वह प्लास्टिक सर्जरी करवाता है। अभिमन्यु एक नई पहचान और एक अमीर आदमी के रूप में तारा के पास वापस आता है। उसका एक ही मकसद है कि वह बदला लेने के लिए हर हद पार कर देगा।
गुनाह की स्टारकास्ट
वेब सीरीज 'गुनाह' में गश्मीर महाजनी, सुरभि ज्योति और इबाद खान मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। यह पहली बार है जब 'इमली' एक्टर गश्मीर एंट्री हीरो के तौर पर पर्दे पर नजर आए हैं। सीरीज की शुरुआत में अभिमन्यु का किरदार इबाद खान ने निभाया था। प्लास्टिक सर्जरी के बाद अभिमन्यु के किरदार में गश्मीर महाजनी नजर आए हैं।