Jaydeep Ahlawat के जन्मदिन पर भूलकर भी मिस आन करे ये फिल्में और सीरीज, सस्पेंस-थ्रिलर कहानी देख भन्ना जाएगा दिमाग
ओटीटी न्यूज़ डेस्क - जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'पाताल लोक सीजन 2' को लेकर चर्चा में हैं। अब एक्टर 8 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको जयदीप के टॉप 5 शो और फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनका लुत्फ आप ओटीटी पर उठा सकते हैं।
पाताल लोक 2
'पाताल लोक 2' में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का किरदार निभाकर जयदीप अहलावत ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी सीरीज 17 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। 8 एपिसोड वाले इस एक्शन और सस्पेंस से भरे शो को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
जाने जान
सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म 'जाने जान' साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म में जयदीप ने एक गणित शिक्षक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके साथ विजय वर्मा और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। करीना ने फिल्म में सिंगल मदर की भूमिका निभाई थी।
थ्री ऑफ अस
2022 में रिलीज होने वाली फिल्म 'थ्री ऑफ अस' का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया था। जयदीप अहलावत स्टारर यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें जे.दीप के अलावा शेफाली शाह और स्वानंद किरकिरे अहम भूमिका में नजर आए थे।
द ब्रोकन न्यूज
'द ब्रोकन न्यूज' में जयदीप अहलावत ने दीपांकर सान्याल का किरदार निभाया था। वह सनसनीखेज न्यूज चैनल जोश 24x7 के हेड के तौर पर नजर आए थे। उनके साथ श्रेया पिलगांवकर और सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिका में थीं।
महाराज
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में जयदीप अहलावत ने जदुनाथ महाराज का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी नजर आई थीं। यह पीरियड-ड्रामा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।