Samachar Nama
×

Mirzapur 3 की रिलीज़ पर 'कालीन भैया' ने दे दिया सबसे बड़ा अपडेट, सीरीज में नहीं दिखेगा ये अहम किरदार 

Mirzapur 3 की रिलीज़ पर 'कालीन भैया' ने दे दिया सबसे बड़ा अपडेट, सीरीज में नहीं दिखेगा ये अहम किरदार 

ओटीटी न्यूज़ डेस्क - इन दिनों लोगों में फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज का क्रेज देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले 'पंचायत' का सीजन 3 स्ट्रीम किया गया।  इसके बाद 'कोटा फैक्ट्री सीजन 3' की रिलीज डेट सामने आई और अब 'मिर्जापुर'  की चर्चा है। हर कोई इसके तीसरे सीजन की रिलीज डेट जानने के लिए उत्साहित है. ऐसे में इसके मेकर्स भी फैंस का क्रेज कम करने की बजाय लगातार बढ़ाते नजर आ रहे हैं. मेकर्स छोटे-छोटे वीडियो और फोटो शेयर कर इसकी रिलीज डेट के बारे में हिंट दे रहे हैं। अब 'कालीन भैया' का एक वीडियो सामने आया है, जो इस बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।


'कालीन भैया' ने रिलीज डेट को लेकर कही ये बात
प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक 'मिर्जापुर 3' का लोगों में जबरदस्त क्रेज है। रविवार को मेकर्स ने एक पजल तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने दर्शकों को बताया कि इसमें सीरीज की रिलीज डेट छिपी है। अब टीम ने पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कालीन भैया कहते नजर आ रहे हैं कि तुम एक साधारण सी बात नहीं समझ पा रहे हो। इसीलिए पागल भूत की तरह डेट पूछने के लिए भटक रहे हो।

/
आखिरी फैसला कालीन भैया का होगा

आगे उन्होंने कहा कि अगर बात मिर्जापुर की है तो आखिरी फैसला हमारा है और हमारा ही होगा. अगर तुम्हें डेट जाननी है तो सांस थाम लो, मेरा फैसला है कि अब तुम्हें मिर्जापुर के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार बाबूजी नहीं आ पाएंगे, लेकिन बाकी सब आएंगे। इसके लिए तुम्हें सितंबर तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इस वीडियो पर फैन्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि बाबूजी को छोड़कर सब आएंगे, मुन्ना भैया भी। दूसरे यूजर ने लिखा कि इसका मतलब वो दो महीने में आने वाले हैं।

Share this story

Tags