Samachar Nama
×

Vidyut Jamwal Birthday: महज 3 साल की उम्र में ही विद्युत जामवाल शुरू कर दी थी मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग, 25 से ज्यादा देशों में किए लाइव एक्शन

Actor Vidyut Jamwal ने किया ये धमाकेदार कारनामा, इस वीडियो को देखकर उड़ गये सभी के होश
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्शन अभिनेता विद्युत जामवाल को उनके एक्शन के लिए जाना जाता है। विद्युत जामवाल ने अब तक कितनी फिल्मों में काम किया उन सभी फिल्मों में उनका शानदार और हैरतअंगेज एक्शन सीन देखने को मिले हैं। बता दें कि, विद्युत जामवाल अपनी फिल्मों में ज्यादातर एक्शन खुद ही करते हैं और वह खतरनाक स्टंट के लिए भी मशहूर है। आज अभिनेता विद्युत जामवाल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको अभिनेता से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसे बहुत कम ही लोग जानते हैं। Vidyut Jammwal का वीडियो हो रहा वायरल, अभिनेता की दरियादिली की हो रही तारीफआपको बता दें कि विद्युत जामवाल का जन्म साल 1980 में एक आर्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना में थे, जिसकी वजह से अभिनेता को कई शहरों में रहने को मिला और वहीं से उन्होंने शिक्षा भी हासिल की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 3 साल की उम्र में ही विद्युत जामवाल ने केरल के पलक्कड़ आश्रम में कलारीपयट्टू सीखना शुरू कर दिया था। यही कारण है कि अभिनेता ने मार्शल आर्ट में महारत हासिल की है। विद्युत जामवाल अब तक 25 से ज्यादा देशों में लाइव एक्शन से लोगों को प्रभावित भी कर चुके हैं।

Vidyut Jamwal: इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे विद्युत जामवाल, सामने आया पोस्टर

उनके एक्शन को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। वह अपनी फिल्मों में भी ज्यादातर एक्शन खुद करते हैं, कई ऐसे स्टंट खतरनाक होते हैं। जिसे कोई भी एक्शन डायरेक्टर इतनी आसानी से नहीं कर सकता है। अगर हम बात करें विद्युत जामवाल के अभिनय करियर की तो उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी, उनकी पहली फिल्म शक्ति थी, जो तमिल भाषा में साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से अभिनेता ने इसी साल फिल्म फोर्स के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमे उनके साथ जान अब्राहम भी नजर आए थे।

Vidyut Jamwal: आंखों पर पट्टी बांधकर विद्युत जामवाल ने की तलवारबाजी, देखें उनका कलारीपयट्टू का प्रदर्शन

पहली फिल्म से ही लोग प्रभावित हो गए थे और इसके बाद उन्होंने उनको बेस्ट डेब्यू फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा भी गया था। फिल्म फोर्स करने के बाद विद्युत जामवाल कमांडो, कमांडो 2, जंगली, बादशाहो, कमांडो 3 और खुदा हाफिज जैसी कई एक्शन फिल्मों में काम किया और उनकी हर एक ऐक्शन फिल्मों को लोग पसंद भी करते हैं। इसके अलावा अभिनेता ने खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है जिसके तले वह कई फिल्मों का निर्माण भी कर रहे हैं।

Vidyut Jammwal: दुनिया के टॉप मार्शल आर्ट आर्टिस्ट की लिस्ट में शामिल विद्युत जामवाल

Share this story