टीवी अभिनेता Priyank Sharma पर हुआ हमला, पुलिस में दर्ज कराई अज्ञात के खिलाफ शिकायत
मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस से 11 के प्रतियोगी रह चुके प्रियांक शर्मा इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि अभिनेता प्रियंक शर्मा ने हाल ही में खुद पर हुए हमले को लेकर चर्चा में है। प्रियांक शर्मा पर गाजियाबाद में एक शख्स ने हमला किया था। जिसको लेकर अब अभिनेता प्रियांक शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। प्रियांक शर्मा ने बताया कि, मामला बीते 30 जुलाई का है और पुलिस इसकी छानबीन में भी लगी हुई है। अभिनेता ने बताया कि इस हमले के दौरान अस्पताल के कुछ लोगों ने उनकी मदद की।
साथ ही वो इसके लिए हमेशा आभारी भी रहेंगे। अपने हमले के बारे में बात करते हुए बिग बॉस से मशहूर प्रियांक शर्मा ने बताया कि वो अपनी मम्मी के चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गए थे, उनके पिता भी उनके साथ थे। लेकिन जब वो हॉस्पिटल से बाहर निकलने लगे तो एक शख्स ने उनके ऊपर हमला किया और उनको मारना शुरू कर दिया। हालांकि किसी भी तरह से मैंने उसका हाथ पकड़ा और उसे पीछे की ओर धकेल दिया।
वहां कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे। इस घटना के बीच अस्पताल से दो लोग मेरी मदद के लिए आए जिसका मैं बहुत ही आभारी हूं। अभिनेता ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, जिस शख्स ने उनके ऊपर हमला किया था वो वहां से भाग गया। प्रियांक शर्मा ने बताया कि यह बहुत ही भयानक घटना थी, ऐसे में अभिनेता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। अभिनेता ने बताया कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि वहां से बच गए लेकिन उन्हें इस बात से अभी भी हैरानी हो रही है कि आखिर वो लोग कौन थे। अगर हम बात करें प्रियंक शर्मा की तो वो टीवी के एक मशहूर अभिनेता है।
Akshay Kumar ने सबसे ज्यादा टैक्स पे करने को लेकर की बात, कहा मैं बेहद खुश हूं