Ekta Kapoor के लॉकअप शो को होस्ट करेंगी Kangana Ranaut, बिग बॉस से प्रेरित होगा रिएलिटी शो
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब इसी बीच कंगना रनौत के अगले प्रोजेक्ट का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों कंगना रनौत को लेकर खबरें सामने आई थी कि, वो जल्द ही टीवी क्वीन एकता कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाने वाली है। कंगना रनौत और एकता कपूर एक साथ एक रियलिटी शो का निर्माण कर रहे है।

जिसको कंगना रनौत होस्ट करने जा रही हैं। कंगना रनौत का ये शो सलमान खान के शो बिग बॉस स प्रेरित बताया जा रहा है। जिसका बीते दिन कंगना रनौत और एकता कपूर ने अधिकारिक तौर पर ऐलान एक एक ग्रैंड इवेंट में किया गया है।
जिसमे कंगना रनौत और एकता कपूर एक साथ नजर आई। कंगना रनौत और एकता कपूर के इस रियलिटी शो का टाइटल लॉकअप है। जिसमे प्रतियोगियों को कुछ हफ्ते के लिए लॉक किया जाएगा। इसके अलावा बिग बॉस शो की तरह ही इसमे प्रतियोगियों को टास्क किया जाएगा।

इस लॉकअप शो के अपने कई नियम होंगे जिसे प्रतियोगियों को फॉलो करना होगा। अभिनेत्री कंगना रनौत इस शो को होस्ट करती नजर आएंगी। एकता कपूर और कंगना रनौत का शो आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने इस शो की तैयारी शुरू कर दी है इस शो का आगाज जल्द ही किया जाएगा।


