Samachar Nama
×

बाॅलीवुड के इस मशहूर डायरेक्टर की अगली फिल्म में नजर आएंगी Jennifer Winget, रही ऐसी खबरें

Jennifer Winget Rocks in Black Dress with White Sneakers

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। आए दिन वो अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। पिछले दिनों ही खबरें सामने रही थी कि, अभिनेत्री जेनिफर विंगेट जल्द ही बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ उनकी अगली फिल्म आशिकी 3 में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि फिल्म आशिकी 3 का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

This Latest Sizzling Photoshoot Of Jennifer Winget Is Setting Internet On Fire

इसी बीच चर्चा थी कि जेनिफर विंगेट भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि यह खबरें बाद में महज अफवाह निकली। लेकिन अब इसी बीच खबरों में कहा जा रहा है कि, अभिनेत्री जेनिफर विंगेट जल्द ही डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म में नजर आएंगी।

हालांकि विशाल भारद्वाज की फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई। अभिनेत्री का किरदार क्या होगा, इसका भी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इतना जरूर है कि फिल्म में जेनिफर विंगेट लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

jennifer

आपको बता दें कि अभी तक इस खबर पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। जेनिफर विंगेट या फिर निर्माताओं ने इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मेकर्स बड़ा ऐलान करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री है, जिन्हें आप कई टीवी शोज में देख चुके हैं।

Ekta Kapoor Confirms Code M Season 2 On Army Day, Starring Jennifer Winget

Share this story