Samachar Nama
×

इन फिल्मों से बॉक्स आफिस पर धमाका करेंगी Deepika Padukone

Deepika Padukone: इसलिए सलमान खान के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था दीपिका पादुकोण ने

मनोरंजन न्यूज डेस्क। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। जिन्होंने अपने अभिनय से भी दर्शकों को प्रभावित किया है। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट में व्यस्त है। आज हम आपको अपने इस लेख में दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जिसके जरिए वो बॉक्स आफिस पर धमाका करने जा रही है।

deepika

गहराइयां
दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म गहराइयां में नजर आने वाली है। उनकी ये फिल्म इसी 11 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। जिसमे अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है।

Stunning Deepika Padukone To Play India’s 1st Female Superhero

फाइटर
गहराइंया के बाद दीपिका पादुकोण जल्द ही अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। फिल्म का अधिकारिक तौर पर ऐलान किया जा चुका है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन का एक्शन अवतार दिखाई देने वाला है।

Happy Birthday Deepika Padukone: शांतिप्रिया से मस्तानी तक… दीपिका पादुकोण का बॉलीवुड में शानदार सफर

द इंटर्न
दीपिका पादुकोण द इंटर्न नाम की एक फिल्म में नजर आने वाली है। जिसमे उनके अलावा अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण दीपिका अपने बैनर तले कर रही है।

Deepika Padukone Birthday Special: जब दीपिका ने नकार दी थी रणवीर सिंह के स्टार बनने की बात

प्रोजेक्ट के
प्रोजेक्ट के नाम की फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही है। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी अहम रोल होगा। फिल्म का ऐलान किया जा चुका है।

Deepika Padukone upcoming movie: दीपिका पादुकोण इन फिल्मों से करने वाली हैं धमाका, 83 से लेकर पठान तक शामिल

पठान
दीपिका पादुकोण जल्द ही अभिनेता शाहरूख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्माण यशराज बैनर तले किया जा रहा है। जिसमे शाहरूख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आ सकते है।

Share this story