मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और शानदार अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात है कि अभिनेत्री कीर्ति सुरेश से जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 30 साल की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश शादी के बाद अभिनय को छोड़ देंगी और आगे अपने करियर में बतौर प्रड्यूसर एक्टिव रहेंगी। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के माता पिता उनके लिए अच्छे लड़के की तलाश शुरू कर दी है क्योंकि वह शादी के लिए तैयार हो चुकी है।

ऐसे में आप उनके परिवार में उनकी शादी को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। शादी की खबरों के बीच अभिनेत्री कीर्ति सुरेश से हाल ही में पुणे तिरुनेलवेली के नजदीक अपने पैतृक घर और कुल देवता के मंदिर का दौरा भी किया था। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि, अभिनेत्री धीरे-धीरे अपने एक्टिंग करियर पर विराम लगाने जा रही हैं और आज वह अपना पूरा फोकस फिल्म प्रोडक्शन पर करेंगी। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की शादी को लेकर उनकी या उनके परिवार की तरफ से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।



