Samachar Nama
×

ओटीटी पर आई दीप्ति नवल की फिल्म 'तारा और आकाश', एक्ट्रेस ने कहा-जरूर देखें

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीप्ति नवल की फिल्म 'तारा और आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स' ओटीटी पर प्रदर्शित हो गई है। शनिवार को अभिनेत्री ने दर्शकों से फिल्म देखने कि अपील की।

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीप्ति नवल की फिल्म 'तारा और आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स' ओटीटी पर प्रदर्शित हो गई है। शनिवार को अभिनेत्री ने दर्शकों से फिल्म देखने कि अपील की।

अभिनेत्री दीप्ति नवल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "कृप्या हमारी फिल्म 'तारा और आकाश' अब जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं। यह एक अलग तरह की लव स्टोरी है।"

स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों पर आधारित लव स्टोरी 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 17 सितंबर 2026 से यह ओटीटी पर प्रसारित हो गई है।

श्रीनिवास अबरोल द्वारा निर्देशित फिल्म में अलंकृता बोरा (तारा), जितेश ठाकुर (आकाश), दीप्ति नवल, बृजेन्द्र काला और अमोल पालेकर जैसे कलाकर अहम भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी 22 साल की तारा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी दादी के निधन के बाद अकेलापन महसूस करती है। वह एक पुरानी प्रेम कहानी की किताब से प्रेरित होकर और अपने परिवार से छिपकर कश्मीर से अकेले स्विट्जरलैंड की यात्रा पर निकलती है। स्विट्जरलैंड के खूबसूरत नजारों के बीच तारा की मुलाकात आकाश (जितेश ठाकुर) नाम के एक लड़के से होती है।

आकाश कोई आम इंसान नहीं, बल्कि दूसरे लोक का एक 'लाइट बीइंग' है। एक साधु हनुमंत नामक एकांतवासी व्यक्ति के मार्गदर्शन में दोनों को पता चलता है कि उनकी यह प्रेम कहानी खुद विधाता (ईश्वर) ने लिखी है। जैसे-जैसे वे एक-दूसरे के करीब आते हैं, उन्हें यह अहसास होता है कि उनका साथ इस भौतिक जगत में बहुत कम समय के लिए है।

श्रीनिवास अबरोल द्वारा निर्देशित फिल्म को एनएफडीसी और डब्ल्यूएफई फिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से सह-निर्मित किया गया है। इसे जितेश ठाकुर और अलंकृता बोरा ने निर्मित किया है तथा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने इसमें सह-निर्माण का सहयोग दिया है।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story