Samachar Nama
×

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-स्क्रीन के दूसरी तरफ भी होते हैं इंसान

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बढ़ते कल्चर को करारा जवाब देते हुए एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपनी को-स्टार के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि सोशल मीडिया ने कई लोगों को आवाज दी, जिनके पास शायद कभी आवाज नहीं होती।

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के बढ़ते कल्चर को करारा जवाब देते हुए एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपनी को-स्टार के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि सोशल मीडिया ने कई लोगों को आवाज दी, जिनके पास शायद कभी आवाज नहीं होती।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, "सोशल मीडिया ने सुने जाने के अधिकार को लोकतांत्रिक बनाया। इसने लाखों लोगों को आवाज दी, जिनके पास शायद कभी आवाज नहीं होती, लेकिन कहीं न कहीं, कुछ लोगों ने इस आजादी को दूसरों को चोट पहुंचाने, बेइज्जत करने और अमानवीय बनाने का लाइसेंस समझना शुरू कर दिया।"

उन्होंने लिखा, "पब्लिक लाइफ में रहने वाले लोगों से अक्सर कहा जाता है कि ये तो इस फील्ड का हिस्सा है - 'सहन करो या चुप रहो।' लेकिन क्या ऐसा होना चाहिए? पब्लिक लाइफ में आने का मतलब सम्मान के अधिकार से दूर हो जाना क्यों होना चाहिए? किसी से भी ये उम्मीद क्यों की जानी चाहिए कि वो चुपचाप बेइज्जती सह ले, सिर्फ इसलिए क्योंकि ऐसा करने वाला व्यक्ति किसी बॉट की गुमनामी में छिपा है, किसी बिना चेहरे वाले अकाउंट के पीछे छिपा है, या इतना हिम्मतवाला है कि अपने नाम से ही ऐसा कर रहा है? 'मेरा हैंडल, मेरी ओपिनियन' क्रूरता को छिपाने का बहाना नहीं बन सकता।"

अभिनेत्री ने बोलने की आजादी पर जोर देते हुए लिखा, "बोलने की आजादी बहुत कीमती है। इसके साथ आने वाली जिम्मेदारी भी उतनी ही कीमती है। असहमत हों, बहस करें, आलोचना करें, सवाल पूछें, पब्लिक लाइफ में रहने वाले लोगों को जवाबदेह ठहराएं। लेकिन यकीनन, इनमें से किसी भी चीज के लिए हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि स्क्रीन के दूसरी तरफ भी एक इंसान है।"

उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, "शब्द टाइप करने में सिर्फ कुछ सेकंड लगते हैं, लेकिन उनका असर बहुत लंबे समय तक रहता है। दयालु बनें। इसमें ज्यादा कुछ नहीं लगता, लेकिन कभी-कभी इसका मतलब आप जितना सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा हो सकता है।"

बता दें कि अभिनेत्री स्मृति ईरानी का यह पोस्ट बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान ट्रोल्स पर भड़कने के ठीक बाद आया है, जिसमें उन्हें और कई दूसरे सेलिब्रिटीज को बॉडी शेमिंग, लुक शेमिंग, एज शेमिंग के लिए ट्रोल किया गया था।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story