Samachar Nama
×

अब बड़ेगी Sushant Singh Rajput Case की कहानी, ‘Sorry Babu’ के फर्स्ट लुक हुआ आउट 

अब बड़ेगी Sushant Singh Rajput Case की कहानी, ‘Sorry Babu’ के फर्स्ट लुक हुआ आउट 

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया था। एक्टर की मौत को कई साल बीत चुके हैं, लेकिन उनके फैंस उन्हें भूले नहीं हैं। आज भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य अनसुलझा है। हालांकि, अब इस अनसुलझे मामले पर एक फिल्म बन रही है और इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है।

**सुशांत सिंह राजपूत केस पर आधारित फिल्म**

सुशांत सिंह राजपूत केस पर आधारित फिल्म का नाम 'सॉरी बाबू' रखा गया है और इसका पहला पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है। यह फिल्म दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत और उसके बाद हुए विवादों पर आधारित होगी। दिवंगत एक्टर की मौत के बाद से ही 'सॉरी बाबू' ने काफी ध्यान आकर्षित किया था।

**'सॉरी बाबू' फिल्म**

फिल्म 'सॉरी बाबू' का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर दीपक भागवत कर रहे हैं और इसे SSR फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा।

**फिल्म 'सॉरी बाबू' की कहानी**

फिल्म 'सॉरी बाबू' का पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा: "सच जल्द ही सामने आएगा - एक ऐसी कहानी जो सवाल उठाएगी, सच की लकीर खींचेगी और हर दर्शक को सोचने पर मजबूर कर देगी। इसमें शामिल सभी लोगों के असली चेहरे एक-एक करके सामने आएंगे।"

**'सॉरी बाबू' का पहला पोस्टर जारी**

फिल्म 'सॉरी बाबू' में सुजीत सिंह राठौर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वे सुशांत सिंह राजपूत केस में गवाह भी थे। फिल्म का मकसद कूपर अस्पताल से जुड़े उन रहस्यों को उजागर करना है जो अब तक लोगों की नजरों से छिपे हुए थे। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Share this story

Tags