Nora Fatehi और Malaika Arora ने एकसाथ दिखाए ऐसे लटके-झटके देखकर डोल उठा फैंस का दिल, वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही को बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहा जाता है और जब ये दोनों एक साथ स्टेज पर आ जाएं तो क्या ही कहने। हाल ही में दोनों हसीनाएं डांस फ्लोर पर एक साथ नजर आईं। इनके कातिलाना लुक, स्टाइल और डांस मूव्स ने हमेशा ही फैंस का दिल जीता है। मलाइका नोरा के साथ अपने नए गाने 'स्नेक' (Nora Fatehi Snake song) पर कमर हिलाती नजर आईं।

इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नोरा फतेही ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अमेरिकन सिंगर जेसन डेरुलो और मलाइका अरोड़ा के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल जेसन हाल ही में अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो स्नेक के प्रमोशन के लिए भारत आए हैं। इस गाने में उनके साथ नोरा भी नजर आई थीं। इसके प्रमोशन के लिए दोनों एक डांस रियलिटी शो में पहुंचे थे जिसमें उन्होंने मलाइका के साथ डांस फ्लोर पर आग लगा दी।
वीडियो में नोरा और मलाइका की केमिस्ट्री और डांस ने सभी को दीवाना बना दिया है एक ने कमेंट कर लिखा, ‘मलाइका साइड डांसर लग रही हैं. हालांकि उन्होंने फोकस पाने की काफी कोशिश की। एक अन्य ने लिखा, ‘मलाइका काफी असहज लग रही हैं. नोरा फतेही ने पहली बार अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो के साथ काम किया है. उनके गाने का नाम स्नेक है। यह गाना यूट्यूब पर काफी सुना जा रहा है. इसे अब तक 27 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

