Samachar Nama
×

‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण नीतीश भारद्वाज ने की ‘रामायण’ ट्रेलर की तारीफ, वीडियो में जाने रणबीर कपूर को दी ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से दूर रहने की सलाह

‘महाभारत’ के श्रीकृष्ण नीतीश भारद्वाज ने की ‘रामायण’ ट्रेलर की तारीफ, वीडियो में जाने रणबीर कपूर को दी ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से दूर रहने की सलाह

टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX), कलाकारों की परफॉर्मेंस, संगीत और प्रोडक्शन डिजाइन की जमकर तारीफ की।नीतीश भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘रामायण’ का ट्रेलर शेयर करते हुए फिल्म को भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने लिखा कि यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता रखती है और इसे ऑस्कर जैसे बड़े पुरस्कारों के लिए दावेदार बताया।उन्होंने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ करते हुए कहा कि सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद भारतीय सिनेमा को एक और बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है।

VFX और सिनेमैटोग्राफी की तारीफ

नीतीश भारद्वाज ने फिल्म के तकनीकी पक्ष की सराहना करते हुए लिखा कि ‘रामायण’ का प्रोडक्शन डिजाइन और सिनेमैटोग्राफी (DOP) कई पुरस्कार जीत सकती है। उन्होंने कहा कि फिल्म में VFX और AI तकनीक की मदद से तैयार किया गया पीरियड वर्ल्ड बेहद शानदार नजर आ रहा है।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगीतकार हैंस जिमर का भी धन्यवाद किया और कहा कि भारतीय सिनेमा के साथ उनका जुड़ना फिल्म को और खास बनाता है।

रणबीर कपूर को दी खास सलाह

फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर को लेकर नीतीश भारद्वाज ने कहा कि वह हमेशा उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में पसंद करते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने रणबीर को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझने की सलाह भी दी।नीतीश भारद्वाज ने लिखा कि अब रणबीर के कंधों पर भारत की विरासत, संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने रणबीर से अपील की कि वह भविष्य में ऐसी फिल्मों से दूरी बनाए रखें जो उनकी छवि और भाषा को प्रभावित कर सकती हैं।उन्होंने लिखा कि ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों में दोबारा काम नहीं करना चाहिए, चाहे इसके लिए कितना भी बड़ा ऑफर क्यों न मिले। उन्होंने कहा कि रणबीर की अभिनय क्षमता को दिखाने के लिए भारतीय सिनेमा में कहानियों की कोई कमी नहीं है।

यश और फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं

नीतीश भारद्वाज ने फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता यश का भी स्वागत किया और उन्हें ग्लोबल सिनेमा में कदम रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।उन्होंने रणबीर कपूर और यश को भारतीय सिनेमा की नई पीढ़ी के दो शानदार कलाकार बताया। साथ ही पूरी टीम को फिल्म के लिए बधाई दी।‘रामायण’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के भव्य सेट, स्टारकास्ट और तकनीकी स्तर को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। अब नीतीश भारद्वाज की प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

Share this story

Tags