Samachar Nama
×

नाना पाटेकर ने दिया था आत्मविश्वास, उनके हौसले से निखरी मेरी एक्टिंग: मुजम्मिल इब्राहिम

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में अपने 'अविनाश' के किरदार से पहचान बनाने वाले अभिनेता मुजम्मिल इब्राहिम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के मुरीद हैं। उन्होंने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में बताया कि नाना पाटेकर के हौसले ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और एक एक्टर के तौर पर काबिलियत दिखाने में मदद की थी।

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में अपने 'अविनाश' के किरदार से पहचान बनाने वाले अभिनेता मुजम्मिल इब्राहिम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के मुरीद हैं। उन्होंने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में बताया कि नाना पाटेकर के हौसले ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और एक एक्टर के तौर पर काबिलियत दिखाने में मदद की थी।

मुजम्मिल इब्राहिम ने बताया, "वो एक बेहतरीन कलाकार हैं और उससे भी बेहतर इंसान हैं। उनसे आप एक्टिंग के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं। मैंने उनके साथ फिल्म फिल्म 'हॉर्न 'ओके' प्लीज' में काम किया था और बहुत मजा आया था। अब भी जब मैं उन्हें कॉल करता हूं, तो वो मुझे अपने बेटे जैसा ही ट्रीट करते हैं। कोई फर्क नहीं है।"

आईएएनएस ने अभिनेता से सवाल पूछा, "नाना पाटेकर ने आपको एक्टिंग के बारे में क्या टिप्स दिए।" मुजम्मिल इब्राहिम ने कहा, "उन्होंने कोई टिप्स नहीं दिए, लेकिन जब वे मुझसे मिले तो उन्होंने मुझे कॉन्फिडेंस दिया।"

अभिनेता ने याद किया कि साल 2007 में आई एक हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धोखा' के रिलीज होने के बाद नाना पाटेकर ने उनके काम की सराहना की थी। अभिनेता मुजम्मिल इब्राहिम ने आईएएनएस को बताया, "मुजम्मिल, 'धोखा' के बाद तुम्हारी बहुत तारीफ हो रही है। भले ही फिल्म सुपरहिट नहीं हुई, लेकिन तुम्हारी तारीफ हो रही है। मैं तुम्हारे साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं।"

अभिनेता ने फिल्म 'हॉर्न 'ओके' प्लीज' के अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "जब हम साथ में सीन करते थे, क्योंकि कॉमेडी में आपको अपनी टाइमिंग से सीन को सेट करना पड़ता है। फिल्म में हमारे साथ सतीश शाह, अली असगर समेत कई बेहतरीन कलाकारों की टोली थी। इसलिए उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया।"

आखिर में मुजम्मिल ने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें एक कलाकार, एक्टर और कॉमेडियन के तौर पर निखारा है। उन्होंने कहा, "मैंने एक कलाकार के तौर पर अपना एक बहुत अलग पहलू देखा और उस समय मुझे बहुत मजा आया।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story