Samachar Nama
×

मुख्यमंत्री बनने के बाद रिलीज हुई थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन'

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री विजय थलापति की बहुतप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' गुरुवार को राज्यबर के करीब 1,000 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अभिनेता की आखिरी फिल्म होगी, जिस वजह से फिल्म की एडवांस बुकिंग और फैंस के मन में जोश ज्यादा देखने को मिल रहा है।

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री विजय थलापति की बहुतप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' गुरुवार को राज्यबर के करीब 1,000 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अभिनेता की आखिरी फिल्म होगी, जिस वजह से फिल्म की एडवांस बुकिंग और फैंस के मन में जोश ज्यादा देखने को मिल रहा है।

फिल्म रिलीज से पहले बुधवार को चेन्नई के अड्यार स्थित टैगोर सेंटर में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें अभिनेता के परिवार और फिल्म इंडस्ट्री समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इनमें मुख्य सचिव साई कुमार, मुख्यमंत्री के निजी सचिव सेंथिल कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) सिद्दीक और फिल्म के निर्माता वेंकट नारायण भी शामिल थे।

गौतरतलब है कि फिल्म को पहले जनवरी में रिलीज किया जाना था लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने में देरी होने के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी। रिलीज से पहले ही फिल्म के कुछ हिस्से ऑनलाइन लीक कर दिए गए थे, जिससे पूरी टीम को बहुत बड़ा झटका लगा था।

हालांकि, फैंस के मन में अभिनेता के प्रति दीवानगी इस कदर है कि उनमें फिल्म के लीक होने का कोई खास असर नहीं पड़ा। फिल्म की बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में कई शो हाउसफुल हो गए थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अभिनेता की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि कुछ सिनेमाघर टिकटों की कालाबाजारी कर रही है। कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर बहुत कम संख्या में टिकट उपलब्ध कराए गए।

फिल्म की रिलीज को लेकर पूरे तमिलनाडु में त्योहार जैसा माहौल है। कई दूसरे दर्जे (टियर- 2) के शहरों के सिनेमाघरों में पहले शो से पहले विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें डीजे के जरिए विजय के लोकप्रिय गाने बजाने जैसी तैयारियां भी शामिल हैं।

अभिनेता और मुख्यमंत्री विजय थलापति फिल्म 'जन नायकन' के साथ खास उपलब्धि हासिल करने वाले तमिलनाडु के दूसरे मुख्यमंत्री कहलाएंगे। इससे पहले यह उपाधि एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) ने हासिल की थी।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story