Upcoming Movies In July : हो जाइए तैयार जुलाई में रिलीज़ होंगी इतनी सारी फिल्मे, यहां जानिए कब कौन सी हो रही है रिलीज़
मूवीज न्यूज़ डेस्क - जुलाई के महीने में दर्शकों के लिए कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा की ये फिल्में एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने के लिए तैयार हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

किल
लक्ष लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म किल 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। आपको बता दें, इस फिल्म का निर्देशन निखिल नागेश भट ने किया है।

वाइल्ड वाइल्ड पंजाब
फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब में सनी सिंह, इशिता राज, वरुण शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे। आपको बता दें, यह फिल्म 11 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक कॉमेडी रोमांस ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन सिमर प्रीत सिंह ने किया है।

सरफिरा
अक्षय कुमार, परेश रावल की फिल्म सिरफिरा 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है।

बैड न्यूज
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज इन दिनों सुर्खियों में है। आपको बता दें, यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 19 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
एपीजे अब्दुल कलाम
फिल्म एपीजे अब्दुल कलाम सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। आपको बता दें, इस फिल्म में बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

तेहरान
जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की फिल्म तेहरान 24 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आपको बता दें, इस फिल्म में जॉन अब्राहम और मानुषी की जोड़ी पहली बार दर्शकों को देखने को मिलेगी।

हैंकी पैंकी
अध्ययन सुमन की फिल्म हैंकी पैंकी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आपको बता दें, इससे पहले अध्ययन सुमन हीरा मंडी को लेकर सुर्खियों में थे।

काकुड़ा
रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम की "ककड़ा ककोड़ा" एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो 12 जुलाई को ZEE5 के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। आदित्य सपोर्ट द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंजा की तरह दर्शकों को पसंद आ सकती है।

इंडियन 2
कमल हासन की "इंडियन 2" 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। एस शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1996 की मेगा ब्लॉकबस्टर "इंडियन" का सीक्वल है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी।

रयान
धनुष के निर्देशन में बनी फिल्म "रयान" 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में धनुष, एसजे सूर्या, प्रकाश राज और संदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं। दर्शकों को इन सभी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। आप किस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं?

