Junaid Khan की दूसरी फिल्म पर आया अबतक का सबसे बिग अपडेट, जाने क्या होगा लव टुडे' के हिंदी रीमेक का नाम
मूवीज न्यूज़ डेस्क - आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही फिल्म महाराज से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं। इस फिल्म के बाद वह तमिल फिल्म लव टुडे के रीमेक में नजर आएंगे। साल 2022 की सबसे बड़ी हिट इस तमिल फिल्म के रीमेक की चर्चा फिल्मी गलियारों में काफी समय से चल रही है।

फिल्म का नाम सामने आया
इस फिल्म में उनके साथ द आर्चीज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस खुशी कपूर नजर आएंगी। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का नाम लवयापा रखा गया है। इसका निर्देशन सीक्रेट सुपरस्टार और लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर अद्वैत चंदन कर रहे हैं।

मुंबई में चल रही है शूटिंग
फिल्म के नाम से लग रहा है कि इसमें लोगों को 'लव' और 'स्यापा' का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। इस फिल्म में जुनैद और खुशी प्यार में डूबे एक यंग कपल के तौर पर नजर आएंगे। फैंटम स्टूडियो और एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म लवयापा की शूटिंग कथित तौर पर 27 मई से शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि फिलहाल इसकी शूटिंग मुंबई के मीरा रोड पर चल रही है। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो निर्माता मानसून आने से दो हफ्ते पहले आउटडोर शूटिंग पूरी करना चाहते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर लव टुडे ने की खूब कमाई
दूसरी ओर जुनैद खान की डेब्यू फिल्म की बात करें तो वह वाईआरएफ की महाराज से बतौर एक्टर अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। उनके पास 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक भी है। वहीं आर्चीज के बाद खुशी कपूर ने अपनी दूसरी फिल्म नादानियां की शूटिंग पूरी कर ली है। ओरिजिनल लव टुडे का निर्देशन प्रदीप रंगनाथन ने किया था, जिन्होंने इवाना के साथ मुख्य भूमिका भी निभाई थी। फिल्म नवंबर 2022 में रिलीज हुई थी। 10 करोड़ से भी कम बजट में बनी यह फिल्म 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

