Samachar Nama
×

Salman Khan की मच अवेटेड फिल्म Sikandar की रिलीज़ डेट से उठा पर्दा, 2025 में इस दिन बड़ा धमाका करेंगे भाईजान 

Salman Khan की मच अवेटेड फिल्म Sikandar की रिलीज़ डेट से उठा पर्दा, 2025 में इस दिन बड़ा धमाका करेंगे भाईजान 

मूवीज न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 18 जून से मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू कर दी है। ईद के खास मौके पर सलमान खान ने खुद अपने फैंस के साथ इस फिल्म का ऐलान किया। फिल्म 'सिकंदर' के लिए भाईजान ने जाने-माने डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस से हाथ मिलाया है। काफी समय से कहा जा रहा है कि सलमान खान की 'सिकंदर' इस साल नहीं बल्कि 2025 में ईद पर रिलीज होगी। अब ताजा जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने अब 'सिकंदर' की रिलीज कंफर्म कर दी है।

.
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद 2025 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान को नए अवतार में देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने 'सिकंदर' में सलमान खान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को चुना है। यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी। 'सिकंदर' से पहले रश्मिका रणबीर कपूर की 'एनिमल' में नजर आई थीं।

फिल्म में रश्मिका ने गीतांजलि का किरदार निभाया था। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म 'सिकंदर' बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनेगी। इस फिल्म के अलावा सलमान खान के पास करण जौहर की फिल्म 'द बुल' भी है। इस फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन करेंगे।

Share this story

Tags