दुश्मनी भुलाकर ऋषि कपूर के लिए फिक्रमंद हैं सलमान खान
सलमान खान की फिल्म भारत इस वक्त बॉक्स आफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। फिल्म इसी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तभी से इसकी शानदार कमाई का सिलसिला जारी है। इसके अलावा सलमान इन दिनों अपनी अगली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं। इस वक्त सलमान खान अपनी सफलता का मजा ले रहे हैं वहीं उनको एक चिंता भी सता रही हैं। जी हां आपको बता दें कि सलमान खान को अभिनेता ऋषि कपूर के स्वास्थ्य की चिंता हैं। लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान और ऋषि कपूर के रिश्ते सामान्य नहीं हैं।
पिछले साल अभिनेत्री सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में दोनों स्टार्स के बीच मनमुटाव हो गया था, जिससे ऋषि कपूर सलमान खान से नाराज हो गए थे। उन्होंने पार्टी में ही सलमान खान की भाभी और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान ने सलमान की शिकायत तक की थी। ऋषि कपूर ने कथित रुप से सीमा खान से शिकायत करते हुए कहा था कि सलमान उन्हें कभी सम्मान से ग्रीट नहीं करते। इस पर सलमान खान को गुस्सा आ गया था और उन्होंने बात में एक इंटरव्यू में बिना ऋषि कपूर का नाम लेते हुए उनपर अपनी भड़ास भी निकाली थी।
सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो उन लोगों को कतई सम्मान नहीं दे सकते जो उनके परिवार वालों को सम्मान न देता हो। उन्होंने कहा था कि, कुछ लोगों से उन्हें सम्मान नहीं मिलता। इसके बाद सलमान खान ने ये तक कह दिया था कि इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें उनके घर आने की इजाजत कभी नहीं मिलेगी।
हालांकि अब इनके बीच विवाद शाम हो गया है। आई खबरों के अनुसार, सलमान खान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए ऋषि कपूर की सेहत के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। यहां तक कि वो उनके देश लौटते ही उनसे मिलने की योजना भी बना रहे हैं।