Richa Chadha: भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवॉर्ड से सम्मानित हुई ऋचा चड्ढा, बताया कैसा महसूस हो रहा
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और भोली पंजाबन के नाम से मशहूर ऋचा चड्ढा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। वो ये है कि ऋचा चड्ढा को भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा हैं। ऋचा चड्ढा को ये सम्मान उनके द्वारा इंडस्ट्री में दिए योगदान की वजह से दिया गया है। ऋचा चड्ढा ये भारत रत्न सम्मान राज भवन में राज्यपाल भगत सिंह कोशरी से मिला है। आपको बता दें कि अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को ये सम्मान बीते 7 नवंबर को दिया गया था। ऋचा चड्ढा के इस सम्मान समारोह में सिर्फ 25 लोग ही मौजूद थे। अभिनेत्री को इस सम्मान से सम्मानित किए जाने के बाद वे काफी खुश हैं और इसको पाकर सम्मानित महसूस कर रही है।
ऋचा चड्ढा खुद को मिले इतने बड़े सम्मान से बेहद खुश हैं और गव महसूस कर रही है। ऋचा चड्ढा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री का वो एक्टर जिसका कोई गॉडफादर नहीं है और अगर उसे ये सम्मान मिले तेा ये उसके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
ऋचा चड्ढा ने कहा कि वो अपनी इस जीत पर सिर्फ खुश ही नहीं बल्कि सभी की बेहद आभारी है। उन्होंने वो और भी अच्छे प्रोजेक्ट करेंगी और मेहनत करेंगी। ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया है।
हर एक फिल्म में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। हर एक रोल में अभिनेत्री ने अपने लुक और अभिनय से लोगों को प्रभावित किया है। लेकिन ऋचा चड्ढा का सबसे मशहूर किरदार फिल्म फुकरे में भोली पंजाबन का है। जो सभी को पसंद आया था। इस किरदार से वो बॉलीवुड में मशहूर है।
Tara Sutaria Birthday: बॉयफ्रेंड आदर के साथ मालदीव पहुंची तारा सुतारिया, वहीं मनाएंगी जन्मदिन

