ये है बॉलीवुड के 6 सबसे मंहगे गाने, एक गाने का बजट जानकर चौंक जायेंगे
बॉलीवुड की फिल्मों में सॉन्ग न हो ऐसा कैसे हो सकता हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में जितना जरूरी एक्शन, रोमांस व अच्छे लोकेशन तो उतना ही ज्यादा जरूरी है फिल्म के सॉन्ग। बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में है जिनके गाने तो सुपरहिट हुए लेकिन फिल्म कुछ खास सफल नहीं हो पाई। आज हम आपको बताने जा रहे हैं फिल्मों के महंगे सेट के बारे में।
1. राधा नाचेगी: फिल्म तेवर
फिल्म तेवर का राधा नाचेगी सॉन्ग काफी ज्यादा पैेस खर्च किया गया था। अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया गाना 2.5 करोड़ में तैयार किया गया था। सोनाक्षी ने जो लहंगा पहना था वो 75 लाख का था।
2. सेटरडे सेटरडे: हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म का ये गाना काफी ज्यादा महंगा है। इसका बजट 3 करोड़ था।
3. मलंग: धूम 3
फिल्म धूम 3 का मलंग गाना काफी ज्यादा मशहूर सॉन्ग है। इस गाने को आमिर खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। इस गाने को बनाने के लिए पूरे 5 करोड़ रूपए लगे थे।
4. पार्टी आॅल नाईट: बॉस
पार्टी आॅल नाईट को बैंकाक के एक क्लब में शूट किया गया था। जिसका बजट कुल 3 करोड़ था। फिल्म ने कुछ खास काम नहीं किया लेकिन गाना सुपरहिट था।
5. पिया के बाजार में: हमशक्ल
हमशक्ल फिल्म का ये गाना काफी ज्यादा मशहूर हुआ था। फिल्म में सैफ अली खान, रितेश देशमुख, बिपाशा बासु, तमन्ना, ईशा गुप्ता के साथ सैकड़ों की तादाद में बैक डांसर्स डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसका बजट 2 करोड़ था।
6. तू मेरी मैं तेरा: नमस्ते इंग्लैंड
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की आने वाली नमस्ते इंग्लैंड का तू मेरी मैं तेरा काफी महंगा सॉन्ग है जिसका बजट 5.5 करोड़ रूपए है।