11वीं मंजिल से गिरा बड़ा पत्थर, बाल बाल बची मौनी रॉय
छोटे परदे और बॉलीवुड की अभिनेत्री मोनी रॉय हाल ही में बाल बाल बच गई हैं। जी हां आपको बता दें कि मौनी रॉय के साथ एक बड़ा हादसा होने वाला था लेकिन वो बच गए। मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसको देखने के बाद आप खुद समझा जाएंगे कि इससे कितना बड़ा नुकसान हो सकता था।
जूहू सिग्नल पर एक बड़ा पत्थर मौनी रॉय की कार पर गिर गया। इससे कार का सन-रूफ टूट गया। इस पर मौनी रॉय ने मुंबई मेट्रो पर गैर जिम्मेदाराना तरीके से काम करने का आरोप लगाया है।
Was on my way to work at Juhu signal a huge rock falls on the car 11 floors up. cant help but think what if anybody was crossing the road. Any suggestions as to what to be done with such irresponsibility of the mumbai metro ? pic.twitter.com/UsKF022lpl
— Mouni Roy (@Roymouni) September 18, 2019
आरोप लगाते हुए मौनी रॉय ने सुझाव भी मांगा है कि वो इसमे क्या कर सकती है। मौनी रॉय ने इस हादसे का वीडियो शेयर किया है जो आप यहां पर देख सकते है। वीडियो को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा कि, काम पर जाते हुए जूहू सिग्नल पर मेरी कार पर 11वीं मंजिल से बड़ा पत्थर गिर गया। सोचें अगर कोई सड़क पार कर रहा होता तो उसका क्या होता। किसी के पास कोई सुझाव है कि हमें मुंबई मेट्रो की इस लापरवारी के लिए क्या चाहिए?
खैर अगर हम मौनी रॉय के काम की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म मेड इन चाइना में नजर आने वाली है जिसका ट्रेलर आज कुछ समय पहले रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन मिखिल मुशले ने किया है जो एक कॉमेडी फिल्म है। मेड इन चाइना इसी दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मौनी रॉय के अलावा राजकुमार राव, अमायरा दस्तूर, परेश रावल, बोमन ईरानी, गजराज राव और सुमित व्यास भी अहम रोल में दिखेंगे।