Karva Chauth Movies: इस करवा चौथ को बनाना है यादगार तो पार्टनर के साथ बिंजवॉच कर डाले ये फ़िल्में, वीडियो में देखे व्रत के नियम
मूवीज न्यूज़ डेस्क - देशभर में 20 अक्टूबर को करवा चौथ का खास त्योहार मनाया जाएगा। इसे पति-पत्नी के बीच प्यार और सम्मान का दिन माना जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं और बॉलीवुड फिल्मों और गानों के बिना कोई भी त्योहार अधूरा लगता है।
ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और खास पल बिताना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लुत्फ आप घर बैठे कभी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं। इस लिस्ट में कई हिट फिल्मों के नाम शामिल हैं।

सत्यप्रेम की कथा
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को दर्शकों का खूब प्यार मिला। आप इस फिल्म को अपने पार्टनर के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
करण जौहर द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस साल की हिट फिल्मों में से एक है। ऐसे में आप इस फिल्म को अपने पार्टनर के साथ करवा चौथ के मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

बवाल
नितेश तिवारी की जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। हालांकि, यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जिसे आप अपने पार्टनर के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'
अगर यह कहा जाए कि शाहरुख खान और काजोल ने करवाचौथ के सीन को फिल्मों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनाया है, तो गलत नहीं होगा। 'घर आजा परदेसी' यह गाना इस दिन कैसे न सुना जाए। छुप-छुपकर प्यार करने वाली काजोल को यह व्रत रखते देखना वाकई दिलचस्प था। इस व्रत को रखते हुए काजोल बेहोश होने का नाटक करती हैं और अपने प्रेमी, जिससे वह शादी करना चाहती हैं, यानी शाहरुख खान के हाथों से पानी पीती हैं।

कभी खुशी कभी गम'
फिल्म कभी खुशी कभी गम में करवाचौथ के व्रत को भव्य तरीके से फिल्माया गया था। इस सीन में तीन फिल्मी जोड़ियां एक साथ व्रत रखती दिखाई गई हैं। करवाचौथ का यह सीन अमिताभ-जया, शाहरुख-काजोल और ऋतिक-करीना पर फिल्माया गया था। इस सीन की खास बात यह है कि इस व्रत में पूरा परिवार एक साथ व्रत रखता दिखाया गया है।

सीता रामम
इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की पीरियड रोमांटिक फिल्म 'सीता राम' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

विवाह
शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म 'विवाह' ज्यादातर लोगों की ऑल टाइम फेवरेट फिल्म है। अगर आप भी करवा चौथ के खास मौके पर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म देख सकते हैं।

