फरहान अख्तर की शादी पर जावदे अख्तर ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों अपनी अगली फिल्म तूफान को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी अक्सर सामने आती रहती है। हालांकि इसी बीच अभिनेता फरहान अख्तर के पिता लेखक, गीतकार जावेद अख्तर का ने अपने बेटे की शादी की खबरों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसे जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। फरहान अख्तर भले ही अपनी फिल्म तूफान को लेकर व्यस्त हो लेकिन इस वक्त उनकी शादी के चर्चे में भी हो रहे हैं। अब हाल ही में जब जावेद अख्तर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनको इस बारे में कोई भी अंदाजा नहीं है वो अक्सर फरहान से मिलते रहते हैं, मगर ना तो फरहान अख्तर ने उनको कुछ बताया है और ना ही जावेद ने उनसे इस बारे में पूछा है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि हमे बच्चों की प्राइवेसी और उनकी पर्सनल अफेयर्स की इज्जत करनी चाहिए। जावेद ने कहा कि परिवार वालों को हर जगह पर अपनी नाक अड़ाने की जरूर नहीं हैं।खैर दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों अभिनेता फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। अक्सर इन दोनों को एक साथ देखा जाता है। फिर चाहे लंच, डिनर डेट हो या फिर साथ में हॉलिडे मनाना ही क्यों ना हो। हर जगह फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर को साथ में देखा जाता है। दोनों करीब डेढ़ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तो ऐसे में इनकी शादी की खबरें आना आम बात हो गई है।