इरफान खान के फैंस के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी, सुनकर उछल पड़ेंगे आप
बॉलीवुड के अभिनेता इरफान खान के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। जी हां अगर आप ये खुशखबरी सुनेंगे खुशी से उछल पड़ेंगे क्योंकि बात ही कुछ ऐसी है। आपको बता दें कि इरफान खान कुछ महीनों पहले अपना इलाज करवान के लिए लंदन गए थे और वो काफी समय से वहीं पर है। कुछ महीनों पहले इरफान खान ने सोशल मीडिया पर न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर नामक बीमारी होने की जानकारी दी थी। जिसका वो इलाज करवा रहे थे। लेकिन अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। खबर है कि मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के बाद अब वो देश वापस लौटने वाले हैं।
बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार वेबसाइट ने लिखा कि, ‘इरफान खान मुंबई वापस आने वाले हैं। आने वाले 1-2 दिनों में वे मेडिकल ट्रीटमेंट लेकर मुंबई लौटेंगे।’ इतना ही नहीं उनके फैंस के लिए एक और बड़ा सरप्राइज है।
जी हां वो मुंबई आने के बाद अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वेबसाइट ने सूत्र के हवाले से लिखा कि, इरफान देश लौटकर हिंदी मीडियम-2 की शूटिंग शुरू करेंगे। दिसंबर के पहले हफ्ते में मूवी की शूटिंग शुरू होनी है। ये सब तब हुआ जब हिंदी मीडियम के मेकर्स लंदन में इरफान से मिलने गए। उन्होंने एक्टर को मूवी की स्क्रिप्ट सुनाई। जिसके बाद इरफान ने इसके सीक्वल में काम करने की हामी भरी।
आपको बता दें कि इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम ने बॉक्स आॅफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। देश ही नहीं बल्कि हिंदी मीडियम ने चीन में भी अच्छी कमाई की थी। इसमें इरफान के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर मुख्य किरदार में नजर आई थी। ये फिल्म भारत के एजुकेशन सिस्टम पर बनी थी।