अपने बच्चों को लाइफ में कुछ बनाना है तो आज वीकेंड पर जरूर दिखाए उन्हें ये फ़िल्में, साफ़ दिखाई देने लगेगा लक्ष्य
मूवीज न्यूज़ डेस्क - ऐसी कई दमदार हिंदी फिल्में हैं जिन्हें हर बच्चे को अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार जरूर देखना चाहिए। छोटे बच्चे बहुत मासूम होते हैं। वो जो भी देखते हैं उसे सच मान लेते हैं। ऐसे में उन्हें बचपन से ही मोटिवेशनल फिल्में दिखाई जानी चाहिए। कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्में हैं जिन्हें आप अपने बच्चों को दिखा सकते हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
12वीं फेल
अगर आपने अभी तक अपने बच्चों को 12वीं फेल फिल्म नहीं दिखाई है तो आपको एक बार अपने बच्चों को ये फिल्म जरूर दिखानी चाहिए। आईपीएस मनोज शर्मा की असल जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को बेहद खास अंदाज में दिखाया गया है। कैसे एक बच्चा छोटे से गांव से होने के बावजूद 12वीं पास करता है और फिर आईपीएस की तैयारी करता है। इस फिल्म में साफ तौर पर बताया गया है कि अगर आप मेहनत करें तो कुछ भी हासिल करना मुश्किल नहीं है।
3 इडियट्स
3 इडियट्स एक बहुत पुरानी फिल्म है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बच्चों को उनकी रुचि के हिसाब से आगे बढ़ने नहीं दिया जाता। इस वजह से वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में अगर आप सच्चे मन से मेहनत करें और अपनी रुचि को अपना करियर चुनें तो आप बहुत आगे जा सकते हैं।
भाग मिल्खा भाग
भाग मिल्खा भाग में दिखाया गया है कि कैसे एक गांव का बच्चा अपनी जिंदगी में सफलता हासिल करने के लिए सबकुछ पीछे छोड़ देता है। आपको बता दें कि यह फिल्म मिल्खा सिंह की असल जिंदगी पर आधारित है। ऐसे में आपके बच्चे इस फिल्म से बहुत कुछ सीख सकते हैं।
इकबाल
इकबाल एक ऐसे लड़के की कहानी है जो गांव में रहता है और बोल नहीं सकता। हालांकि उसके सपने बहुत बड़े हैं। वह भारतीय क्रिकेट टीम से क्रिकेट खेलने का सपना देखता है जिसे वह पूरा भी करता है। इस जंग में उसके अपने घरवाले भी उसका साथ नहीं देते।
दंगल
फिल्म दंगल में दिखाया गया है कि लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं हैं। अगर कोई लड़की मन में कुछ करने की ठान ले तो वह कुछ भी कर सकती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपनी बेटी को कुश्ती सिखाता है और उसे राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनाता है।

