बच्चन परिवार के पास कितनी है कुल संपत्ति
बॉलीवुड सेलेब्स की लग्जरी लाइफस्टाइल उनके चाहने वालों को प्रभावित करता है। आम लोगों में इस बात का हमेशा उत्साह रहता है कि उनके पसंदीदा स्टार्स के पास कौन सी गांड़ी है उनका घर कैसा ऐसी बहुत सी बात हैं जिसको जानने के लिए वो हमेशा उत्साहित रहते हैं। अब आज हम आपको बॉलीवुड के बच्चन परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो बच्चन परिवार में सभी लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए है सिर्फ उनकी अराध्या बच्चन को छोड़कर। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ये सभी बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। इन चारों ने ही अपने अभिनया करियर के दौरान एक से एक शानदार फिल्मों में काम किया है जिसे आज भी उनके चाहने वाले पसंद करते है। ऐसे में आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चन परिवार के पास कितनी संपत्ति है।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नेट वर्थ 1000 करोड़ रुपए बताई जाती है। जया ने इस बात की जानकारी राज्यसभा चुनाव में नामांकन भरने के दौरान दी थी। दोनों के पास 460 करोड़ की अचल संपत्ति और चल संपत्ति 540 करोड़ है।
अभिषेक बच्चन फिल्म के साथ साथ बिजनेस भी करते हैं। अभिषेक के कमाई के कई सारे सोर्स है, अभिषेक फिल्मों में अभिनय से ज्यादा अपने बिजनेस से कमाते है। आपको बता दें कि अभिषेक प्रो कबड्डी लीग की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक है। इसके अलावा अभिनेता इंडियन सुपर लीग की चेन्नई एफसी के सह मालिक भी है। तो ऐसे में अभिनेता अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ 200 करोड़ की बताई जाती हैं, ऐसा न्यूज में कहा जाता है। इसके अलावा अभिषेक के पास मर्सिडीज बेंज एस500, जगुआर एक्सजे, बेंटले सीजीटी, रेंज रॉवर कई सारी गाड़िया है। इसके अलावा अभिनेता का एक फ्लैट भी है जो बांद्रा के एक अपार्टमेंट है।
अगर हम बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन की तो वो फिल्मों के साथ साथ कई ब्रांड को एंडोर्स करती हैं इसके अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट्स है जिससे वो अच्छी खासी कमाई करती है। ऐश्वर्या राय बच्चन कई ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की नेटवर्थ करीब 250 करोड़ बताई जाती है। अगर हम उनकी गाड़ियों की बात करें तो अभिनेत्री के पास मर्सिडीज एस500, बेंटले सीजीट कार है। इसके अलावा उनके पास सेंचुरी फॉल्स में विला और एक अपार्टमेंट की मालकिन हैं जो दुबई में हैं।

