Samachar Nama
×

पूर्व मिस इंडिया Priyanka Bajaj Sibal अब पुलिस ऑफिसर बनकर सुलझाएंगी चाइल्ड ट्रैफिकिंग की गुत्थी, जाने कब रिलीज़ होगी फिल्म ?

पूर्व मिस इंडिया Priyanka Bajaj Sibal अब पुलिस ऑफिसर बनकर सुलझाएंगी चाइल्ड ट्रैफिकिंग की गुत्थी, जाने कब रिलीज़ होगी फिल्म ?

मूवीज न्यूज़ डेस्क -  दो बार नेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विनर रह चुकी प्रियंका बजाज सिब्बल अब शॉर्ट फिल्म में धमाल मचाने जा रही हैं। फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका बजाज सिब्बल इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में पूर्व मिसेज इंडिया प्रियंका बजाज सिब्बल ने कान्स फेस्टिवल 2024 में अपना जलवा दिखाया था।

,
प्रियंका बजाज सिब्बल अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने पहली बार मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। अब प्रियंका बजाज सिब्बल अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका बजाज शॉर्ट फिल्म कथाकार में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि प्रियंका बजाज चाइल्ड ट्रैफिकिंग के केस को सुलझाती नजर आने वाली हैं।

,
इंस्पेक्टर साई का किरदार निभाएंगी प्रियंका बजाज
फिल्म कथाकार का निर्देशन अंशुमान चतुर्वेदी ने किया है। इस फिल्म में प्रियंका बजाज सिब्बल के अलावा रुसलान मुमताज और कौशिकी मिश्रा भी नजर आएंगे। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। कथाकार शॉर्ट फिल्म में प्रियंका बजाज इंस्पेक्टर साईं की भूमिका में नजर आएंगी। रुसलान मुमताज इंस्पेक्टर दानिश की भूमिका में नजर आएंगे। कौशिकी मिश्रा टिकली की भूमिका में नजर आएंगी।

,
प्रियंका बजाज सिब्बल को मिला ये अवॉर्ड
प्रियंका बजाज सिब्बल को हाल ही में 8वें चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। अक्टूबर 2022 में उन्हें मिसेज क्वीन ऑफ द वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। इससे पहले उन्होंने मिसेज इंडिया 2021 का खिताब जीता था।

Share this story

Tags