रणवीर सिंह से शादी के सवाल पर भड़क गई दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अक्सर दोनों की शादी को लेकर कोई न कोई खबरें आती रहती है। लेकिन जब भी दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह से उनकी शादी को लेकर सवाल किया जाता है तो वो अक्सर टाल जाती है। या फिर इसका उलट ही जवाब दिया जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। दीपिका पादुकोण हाल ही में फिक्की लेडिज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) के एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान वो डिप्रेशन जैसे गंभीर मुद्दे पर बात कर रही थी। यहां पर वो लोगों को डिप्रेशन से बाहर निकलने को लेकर अपने अनुभव साझा कर रही थी कि इसी दौरान किसी ने उनसे रणवीर सिंह के शादी का सवाल किया। तो इसके जवाब में दीपिका ने कहा कि, इस सवाल का जवाब बिलकुल भी नहीं दूंगी। ये सवाल बेहद ही इनसेंसटिव है और ऐसे इवेंट में, जहां मैं गंभीर मुद्दे पर बात कर रही हूं वहां ऐसे इनसेंसटिव सवाल का जवाब नहीं दूंगी।
अब दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी के सवाल पर जवाब नहीं दिया हो लेकिन आई खबरों के अनुसार वो इसी नवंबर की 20 तारीख को शादी करने वाली है। जिसकी तैयारी इस वक्त काफी तेजी से चल रही है। दोनों ने वेडिंग डेस्टिनेशन का प्लान किया है जिसे लिए इन्होंने इटली के कोमो लेक को चुन लिया है।
वहीं अगर हम दीकिपा की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो अपनी हॉलीवुड फिल्म xXx: The Return of Xander Cage के अगले पार्ट में नजर आएंगी। इस बात की घोषणा कुछ ही समय पहले फिल्म के डायरेक्टर ने की थी। रणवीर सिंह सिम्बा की शूटिंग में व्यस्त हैं।