DeepVeerKiShaadi: इटली के इस आलीशान विला में होगी दीपिका-रणवीर की शादी, इतना है 1 दिन का किराया
बॉलीवुड के मशहूर चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी आज होने वाली है। बस कुछ ही देर में दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी कोणकनी रीति रिवाजों से होने वाली है। बॉलीवुड कपल ने शादी करने के लिए इटली के लेक कोमो में शानदार विला चुना है। जो बहुत ही खूबसूरत वादियों में बसा हुआ है। इसकी खूबसूरती ऐसी है कि हर कपल यहां पर अपनी शादी करने के सपने देखता है। दोनों के फैंस इस शादी को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। शादी से पहले ही सोशल मीडिया पर विला की तस्वीरें वायरल हो रही है। पिछले दिनों कई तस्वीरें सामने आई थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के लिए दोनों ने एक खास इंतजाम किया है। दोनों ने मेहमान शादी में फोन नहीं ले जा सकते, यही वजह है कि अभी तक विला के अंदर की तस्वीरें नहीं मिल पाई है। फोन ले जाने पर रोक के चलते इस कपल की शादी की तस्वीरों को नहीं देख पाएंगे। आपको बता दें कि हमारे पास विला के भतीर की कुछ तस्वीर तो नहीं आई है लेकिन शादी का वीडियो सामने आया है। जिसमें आप लेक कोमो की खूबसूरत वादियों को देख सकते हैं। आई खबरों के अनुसार यह वीडियो मेंहदी की रस्म से पहले का बताया जा रहा है, और हम ये वीडियो आपके लिए ले कर आए हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की मेंहदी और संगीत सेरेमनी की गई। दोनों की शादी की ये सेरेमनी बड़ी ही धूम धाम से सेलीब्रेट किया गया। इस संगीत सेरेमनी के दौरान रणवीर सिंह ने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। साथ ही उन्होंने डांस किया गया है। आज यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध कर एक हो जाएगा।