Samachar Nama
×

पूरा देश श्रीदेवी के निधन से स्तब्ध, जीवन के 50 साल अभिनय को किया समर्पित

पूरा देश बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी के निधन से सभी लोग स्तब्ध हैं। इस खबर को जिसने भी सुना वो विश्वास नहीं कर पा रहा था। दक्षिण भारत से बॉलीवुड में आई श्रीदेवी का शनिवार रात 11 बजे कार्डिएक अरेस्ट पड़ने से उनका निधन हो गया। वो दुबई में एक शादी समारोह
पूरा देश श्रीदेवी के निधन से स्तब्ध, जीवन के 50 साल अभिनय को किया समर्पित

पूरा देश बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी के निधन से सभी लोग स्तब्ध हैं। इस खबर को जिसने भी सुना वो विश्वास नहीं कर पा रहा था। दक्षिण भारत से बॉलीवुड में आई श्रीदेवी का शनिवार रात 11 बजे कार्डिएक अरेस्ट पड़ने से उनका निधन हो गया। वो दुबई में एक शादी समारोह में गई थी। खलीज टाइम्स की खबरों के अनुसार कार्डिएक अरेस्ट होने से पहले श्रीदेवी उस रात होटल में अपने पति बोनी कपूर के साथ डिनर के लिए तैयार हो रही थी।

Image result for sridevi

उन्होंने अपनी जिंदगी के लगभग 50 साल अभिनय और नृत्य में ​बिता दिया। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। श्रीदेवी ने मात्र चार साल की उम्र में 1969 में आई तमिल फिल्म ‘थिरुमुगम’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद से उन्होंने लगभग 200 फिल्मों में काम किया।

पूरा देश श्रीदेवी के निधन से स्तब्ध, जीवन के 50 साल अभिनय को किया समर्पित

श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु के शिवकाशी में 13 अगस्त 1963 में हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किया। उनकी सुंदरता और प्रतिभा ऐसी की हर कोई उनका कायल रहा है। उनकी आखिरी फिल्म बतौर अभिनेत्री मॉम थी, कैमियो रोल में वो शाहरूख खान की जीरो में नजर आएंगी।

Image result for sridevi

उनके निधन पर दुख जताते हुए फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कहा, “श्रीदेवी की प्रतिभा और उनकी सुंदरता दोनों ने एक स्तर का निर्माण किया। वह एक दिव्य रचना की तरह थीं, जिसे ईश्वर ने बहुत ही अच्छे मूड में रचा था। वह मानव जाति के लिए एक विशिष्ट उपहार थीं।”

Image result for sridevi

श्रीदेवी के भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैन है इसकी एक बानगी सिंगापुर के एक रेस्तरां में देखने को मिलती है। वहां के एक रेस्तरां में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के नाम की एक गुड़िया लगाई गई थी, उस समय श्रीदेवी ने बेहद साधारण शब्दों में कहा था, “मैं क्या कहूं। मैं काफी विनम्र महसूस कर रही हूं और मुझे काफी खुशी भी है। फिल्म उद्योग में इतने साल तक रहने के बाद भी अगर लोग मेरे बारे में सोचते हैं और मेरे नाम का इस्तेमाल करते हैं तो मैं यही कह सकती हूं कि, मैं बहुत धन्य हूं। 50 वर्ष के मेरे अभिनय के बाद भी मुझे याद करने के लिए धन्यवाद।”

Share this story